पंजाब के फाजिल्का की अनाज मंडी में लबालब पानी, लाखों क्विंटल अनाज बर्बाद हुआ; किसानों की बेबसी का VIDEO वायरल

Fazilka Grain Market: पंजाब के फाजिल्का की अनाज मंडी बारिश की पानी में डूब चुकी है। इस वजह से किसानों की हजारों बोरियां खराब हो गई। किसान ने व्यवस्था की कमी का आरोप लगाया है।
FAZLIKA MARKET
फाजिल्का की अनाज मंडी डूबीसोर्स- @ANI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फाजिल्का की मंडी में लगा बाढ़ का पानी, अनाज बर्बाद हुआ

  • किसानों की बेबसी की तस्वीर लोगों को कर रही भावुक

  • अनाज की बोरियां बारिश की पानी में डूबी हुई है

  • किसानों ने प्रशासन पर लगाए आरोप, व्यवस्था की कमी की वजह से पानी लगा

Punjab Mandi Flooded: पंजाब और हरियाणा के किसानों और व्यापारियों पर मानसून की जबरदस्त मार पड़ी है। वहां के अनाज मंडियों में भारी बारिश के कारण पानी भर गया है। जिससे लाखों क्विंटल जमा धान को भारी नुकसान पहुंचा है। वहां की तस्वीरों में अनाज की बोरियां बारिश के पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे स्थानीय किसानों में गुस्सा है। फाजिल्का में हाल की बारिश के बाद अनाज मंडी में पानी भर गया, जिससे बड़ी मात्रा में काटा गया अनाज भीगकर खराब हो गया। वहां मौजूद किसानों ने इस बर्बादी की मुख्य वजह पानी की निकासी की खराब व्यवस्था को बताया।

किसानों को बार-बार होती है समस्या

पंजाब के किसानों को बाढ़ की इस स्थिति से हरबार दो-चार होना पड़ाता है। इस समस्या को लेकर किसानों ने गहरी निराशा जताई है। किसानों की शिकायत है कि पानी निकलने की कोई जगह नहीं है, जिससे उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। हजारों बोरियां खराब हो गई हैं। हालात देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ जा रहे हैं। किसानों की शिकायत है कि यहां हमेशा बारिश होती है और पानी भर जाता है; अगर पानी निकल जाता, तो हालात इतने बुरे नहीं होते। छह महीने की कड़ी मेहनत के नुकसान पर किसान भावुक हो जा रहे हैं।

FAZLIKA MARKET
6 दिनों में 14% गिरे प्याज के दाम, लासलगांव मंडी में आवक बढ़ते ही किसानों की चिंता बढ़ी, जानें क्या है वजह

हर मंडी में यही हाल है

किसानों की शिकायत है कि पंजाब के कई अनाज मंडियों में यही हाल है। हरियाणा के अंबाला में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां बारिश का पानी स्थानीय अनाज मंडी में भर गया और धान की बोरियों के ढेर पानी में डूब गए। इलाके के किसानों का आरोप है कि यह नुकसान अधिकारियों की लापरवाही और पानी की निकासी व स्टोरेज की सुरक्षा के लिए सही इंतजाम न कर पाने की वजह से हुआ है। इस बीच, इस हफ्ते इलाके में मौसम का हाल खराब रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक, अंबाला में 15 अक्टूबर तक लगातार बारिश और आंधी-तूफान के साथ-साथ बिजली कड़कने और तेज जमीनी हवाएं चलने की संभावना है।

FAZLIKA MARKET
Explainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त...फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण

येलो अलर्ट जारी किया है

IMD ने इस इलाके के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसका मतलब है कि खराब मौसम बना रहेगा, जिससे पहले से ही गीले धान के स्टॉक को और खतरा हो सकता है। इसी तरह, फाजिल्का में भी आने वाले कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे किसानों की अपनी उपज सुखाने और फसलों को हो रहे नुकसान को कम करने की कोशिशों में रुकावट आ सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com