वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Professor Singing Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रोफेसर अपनी शानदार गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो पुणे के श्री बालाजी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है, जहां ‘दृष्टि 2026’ नाम का कॉलेज फेस्ट आयोजित किया गया था। इस फेस्ट के दौरान एक प्रोफेसर स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने मशहूर गाना महबूबा महबूबा गाकर ऐसा माहौल बना दिया कि वहां मौजूद लोग झूम उठे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही प्रोफेसर गाना शुरू करते हैं, उनकी आवाज पूरे माहौल को खास बना देती है। उनकी सिंगिंग इतनी शानदार होती है कि लोग उन्हें लगातार सुनते ही रहना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और प्रोफेसर की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इतनी बेहतरीन आवाज की उम्मीद उन्हें किसी प्रोफेसर से नहीं थी।
ये खबर भी पढ़ें : व्यूज के लिए कर रहा था” कहकर हुए ट्रोल, अब आनंद महिंद्रा ने बताया मंडे मोटीवेशन
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर nupurmaheshwari7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के मजेदार और पॉजिटिव कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं इसे बार-बार सुनना चाहती हूं,” तो दूसरे ने कहा, “क्या कमाल की आवाज है!”
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स मजाक में यह भी कह रहे हैं कि यह AI से बनाया गया लगता है। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ यह भी दिखाता है कि टैलेंट कहीं भी हो सकता है, बस उसे सामने आने का मौका मिलना चाहिए।