पुणे में स्कूल जा रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, CCTV वीडियो वायरल
Pune Stray Dog Attack : पुणे में सुबह स्कूल जा रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। CCTV में कैद इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण को लेकर बहस तेज हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dog Attack CCTV Video : महाराष्ट्र के पुणे से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुबह-सुबह स्कूल के लिए निकला एक मासूम बच्चा अपनी ही सोसाइटी के गेट तक सुरक्षित नहीं पहुंच सका।
CCTV में कैद इस घटना में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा गेट की ओर बढ़ता है, आवारा कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ता है। अचानक हुए इस हमले से बच्चा घबरा कर जमीन पर गिर जाता है और खुद को बचाने की कोशिश करता है। यह दृश्य बेहद चिंताजनक है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
#Pune, #Maharashtra– yet another kid mauled by a pack of #straydogs without provocation!
He was simply off to school early morning. Couldn’t even reach the exit gate of his society safely!
Kids arent safe in their own residential premises, arent safe out on the roads. Not safe… pic.twitter.com/KsS8JJqZjc — StrayDogFreeMumbai (@XStrayDogMumbai) February 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
बच्चे पर किया कुत्तों ने हमला
हालांकि, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत हिम्मत दिखाई। वह दौड़ता हुआ आया और बच्चे को बचाने की कोशिश की। उसने बच्चे का जूता उठाकर कुत्तों को भगाया और किसी तरह उन्हें दूर किया।
अगर समय रहते यह हस्तक्षेप नहीं होता, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस व्यक्ति की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : एलेप्पी बैकवाटर्स में बुजुर्ग की अनोखी पहल, नाव से निकाल रहे प्लास्टिक बोतलें
आवारा कुत्तों पर नियंत्रण जैसे कदम बेहद जरूरी
घटना के बाद सोशल मीडिया पर आवारा कुत्तों की समस्या और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोगों का कहना है कि केवल माता-पिता को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है, क्योंकि बच्चा अपने ही रिहायशी परिसर में था।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय प्रशासन, सोसाइटी प्रबंधन और नागरिकों को मिलकर समाधान निकालना होगा। CCTV निगरानी, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण जैसे कदम बेहद जरूरी हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
