Viral News: 'मोदी क्या मेरी खाला का बेटा है...', इमरान के नेता ने कराई पाक की फजीहत, बोले- जंग बढ़ी तो इंग्लैंड चला जाऊंगा- VIDEO

भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बीच पाकिस्तानी सांसद और इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता शेर अफजल खान मारवात का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है...
Viral News: 'मोदी क्या मेरी खाला का बेटा है...', इमरान के नेता ने कराई पाक की फजीहत, बोले- जंग बढ़ी तो इंग्लैंड चला जाऊंगा- VIDEO
शेर अफजल खान मारवात (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

नवभारत डेस्क: पहलगाम हमले के बाद भारत के रुख से समूचा पाकिस्तान दहशत में है। चौतरफा खौफ का आलम है। आम जनता से लेकर सरकार और सियासतदान तक डर के माहौल में जी रहे हैं। यह दहशत कितनी ज्यादा है इसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। इस बीच पाकिस्तानी सांसद और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शेर अफजल खान मारवात का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तानी न्यूज चैनल के रिपोर्टर से बातचीत कर रहे हैं।

स्थानीय पाकिस्तानी समाचार चैनल के रिपोर्टर ने मारवात से पूछा कि बतौर पाकिस्तानी अगर जंग बढ़ जाती है तो क्या आप बंदूक लेकर सीमा पर जाएंगे? तो इसके जवाब में मारवात ने कुछ ऐसा कहा कि वह वायरल हो गए साथ ही पाकिस्तान की किरकिरी भी मुफ्त में करवा दी।

वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तानी न्यूज चैनल का रिपोर्टर जब उनसे पूछता है कि जंग बढ़ने पर क्या वह सरहद पर बंदूक लेकर जाएंगे? इस सवाल के जवाब में इमरान खान की पार्टी के नेता मारवात कहते हैं कि "नहीं, अगर जंग बढ़ जाती है तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा।"

'मोदी क्या मेरी खाला का बेटा है...'

इसके बाद रिपोर्टर ने एक और सवाल दागा और पूछा कि इन हालात में, आप नहीं समझते कि मोदी को थोड़ा पीछे जाना चाहिए ताकि हालात सामान्य हो। जिस पर जवाब देते हुए शेर अफजल खान मारवात ने कहा, "क्या मोदी मेरी खाला का बेटा है, जो मेरे कहने से पीछे हट जाएगा?"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में तीन आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं। इस दौरान आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और गैर मुस्लिमों को निशाना बनाया। इस बर्रर हमले में 26 लोगों की जान चली गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com