खौफजदा पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार पर भारत की 'स्ट्राइक', कहा था- पहलगाम हमले के बहाने सैन्य हमला कर सकता है इंडिया

अताउल्लाह तरार ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा कोई हमला होता है तो उसका निर्णायक जवाब दिया जाएगा। तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने निष्पक्ष, स्वतंत्र जांच के लिए तटस्थ विशेषज्ञों की एक समिति बनाने की भी पेशकश की है।
खौफजदा पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार पर भारत की 'स्ट्राइक', कहा था- पहलगाम हमले के बहाने सैन्य हमला कर सकता है इंडिया
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हमेशा भारत से डरा रहता है। उसे डर है कि उस पर कभी भी हमला हो सकता है। हाल ही में पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा करते हुए कहा था कि भारत 24 से 36 घंटे के अंदर उनके देश पर हमला कर सकता है। हालांकि, पीएम मोदी बार-बार कह चुके हैं कि आतंकवाद और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच खबर आ रही है कि भारत ने तरार के एक्स हैंडल पर 'डिजिटल स्ट्राइक' की है और भारत में उनके हैंडल को ब्लॉक कर दिया है। अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, "पाकिस्तान को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम हमले का बहाना बनाकर सैन्य हमला कर सकता है।"

उन्होंने भारत को चेतावनी दी कि अगर ऐसा कोई हमला होता है तो उसका निर्णायक जवाब दिया जाएगा। तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने निष्पक्ष, स्वतंत्र जांच के लिए तटस्थ विशेषज्ञों की एक समिति बनाने की भी पेशकश की है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है।

भारत की सख्त कार्रवाई

भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए हैं, जिनमें हनिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, सजल अली जैसे नाम शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के यूट्यूब चैनल को भी भारत में बैन कर दिया गया है। डॉन न्यूज, एआरवाई, समा टीवी, जीईओ न्यूज समेत कई पाकिस्तानी मीडिया चैनल भी ब्लॉक कर दिए गए हैं।

पहलगाम में क्या हुआ था?

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने गैर-मुस्लिमों की पहचान कर उन्हें गोली मारी, उनसे कलमा पढ़ने को मजबूर किया और जब वे नहीं बोले तो उनकी हत्या कर दी।

भारत की जवाबी रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक संबंध और कमजोर हुए। सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए और भारत में पाक उच्चायोग की संख्या भी घटा दी। इसके साथ ही पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान ने शिमला समझौते को भी निलंबित कर दिया है और कहा है कि अगर राष्ट्र के अस्तित्व को खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने खौफ खाकर भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com