पोलैंड की महिला ने बताए भारत से सीखने लायक 3 बड़े सबक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Polish Woman in India : पिछले 10 साल से भारत में रह रही पोलैंड की महिला ने दुनिया को भारत से सीखने वाली तीन खास बातें बताईं। तेज डिलीवरी, अटैच्ड बाथरूम और MRP सिस्टम को लेकर उनका वीडियो वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreigner Praises India : पिछले 10 साल से भारत में रह रही पोलैंड की महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि दुनिया को भारत से कौन-सी तीन बातें सीखनी चाहिए।
इंटरनेशनल मॉडल डोमिनिका पटालास-कालरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब वह पहली बार भारत आई थीं, तब उन्हें कई चीजें नई लगीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि भारत की कुछ रोजमर्रा की सुविधाएं दुनिया के हर देश में होनी चाहिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
पोलैंड की महिला ने की भारत की तारीफ
वीडियो में डोमिनिका ने सबसे पहले भारत की तेज डिलीवरी सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां किराने का सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और यहां तक कि आईफोन भी 10 से 15 मिनट में घर पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा जिंदगी को बेहद आसान बनाती है। दूसरी बात उन्होंने भारतीय घरों में अटैच्ड बाथरूम की बताई।
उनके मुताबिक भारत में लगभग हर बेडरूम के साथ बाथरूम होता है, जो बेहद सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि यूरोप और पोलैंड में यह आम नहीं है, लेकिन इसे अपनाया जाना चाहिए। तीसरी चीज उन्होंने भारत के MRP सिस्टम को बताया, जहां किसी सामान पर जो कीमत लिखी होती है, वही अंतिम कीमत होती है।
ये खबर भी पढ़ें : भारतीय बाजार घूमने निकली अमेरिकी महिला, गर्मी, मोलभाव और पनीर पकौड़े का अनुभव हुआ वायरल
भारत में मिलने वाली सुविधाओं की सराहना
डोमिनिका ने कहा कि यह व्यवस्था ग्राहकों के लिए पारदर्शी और सुरक्षित है, क्योंकि इसमें धोखे या ज्यादा पैसे लेने की गुंजाइश कम रहती है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद हजारों भारतीयों और विदेशियों ने प्रतिक्रिया दी।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि भारत की छोटी-छोटी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं। डोमिनिका ने यह भी कहा कि भारत ने उन्हें लचीलापन, अवसर और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने की कला सिखाई है। उनका वीडियो भारत के प्रति सकारात्मक नजरिए के कारण खूब सराहा जा रहा है।
