पुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
Policeman Singing Video : पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स का गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Policeman Singer : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सिंगिंग वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीतता नजर आ रहा है। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और गायक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में खड़ा दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि वह पेशेवर गायक और लेखक भी है। अपने खाली समय में उसने फिल्म धुरंधर-2 के चर्चित गाने ‘जान से गुजरते हैं’ को गाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि दिवाने हो गए लोग
वीडियो में उसकी आवाज की मिठास और गाने का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि उसकी गायकी किसी पेशेवर सिंगर से कम नहीं लगती। यही वजह है कि वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर vikaskumarmusic_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 1.17 करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें : सड़क पर लड़की का हाथ पकड़कर खींचता रहा युवक, बीच सड़क हुआ हंगामा; VIDEO देख भड़के लोग
वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट कर जमकर तारीफ की
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, “कमाल की आवाज है।” दूसरे ने कहा, “सर, आपने तो दिल जीत लिया।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “सलाम है आपकी आवाज को।” कई लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही गायकी पूरी तरह नैचुरल लग रही है और इसमें किसी तरह की बनावटीपन नजर नहीं आता।
सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग प्रतिभाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन यह वीडियो लोगों को खास तौर पर इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें सादगी के साथ बेहतरीन गायकी का मेल देखने को मिलता है।
