भीड़ में हंगामा कर रहे युवक को पुलिसकर्मी ने बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Boy Caught by Police : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ के बीच हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा पकड़ते और काबू करते हुए देखा जा सकता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Police Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ के बीच हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मी पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क किनारे काफी लोग खड़े दिखाई देते हैं और माहौल तनावपूर्ण लगता है।
इसी दौरान एक युवक जमीन पर गिरा हुआ दिखता है, जिसे एक पुलिसकर्मी पकड़कर काबू करने की कोशिश करता है। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं और कुछ लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आते हैं।
पुलिसकर्मी ने उपद्रवी को बाल पकड़कर घसीटा
वीडियो में दिखता है कि पुलिसकर्मी युवक को बाल पकड़कर उठाता है और उसे झकझोरता है। युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे काबू में कर लेता है।
यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने पहले क्या किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक वह भीड़ में झगड़ा और उपद्रव कर रहा था। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और घटना की जगह और समय की जानकारी भी स्पष्ट नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें : पहली बार बिजनेस क्लास में सफर कर रही इन्फ्लुएंसर की बगल में बैठे कार्तिक आर्यन, वीडियो हुआ वायरल
लोगों इसे कानून का सख्त संदेश बताया
यह क्लिप सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे कानून का सख्त संदेश बता रहे हैं, तो कुछ इसे महज वायरल कंटेंट कह रहे हैं।
कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार टिप्पणियां भी की हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कब और कहां की है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस जरूर छेड़ दी है।
