Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेरिस में भारतीय सहकर्मियों पर भड़का प्रोफेशनल, बोला- विदेश में भी जारी ऑफिस पॉलिटिक्स

Office Politics Video पेरिस में काम कर रहे एक भारतीय प्रोफेशनल ने वीडियो में भारतीय सहकर्मियों पर गॉसिप, शिकायत और ऑफिस पॉलिटिक्स के आरोप लगाए, बहस तेज।

  • By हितेश तिवारी
Updated On: Dec 15, 2025 | 01:24 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Professionals Abroad : पेरिस में काम कर रहे एक भारतीय प्रोफेशनल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस का विषय बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में शख्स ने विदेश में भारतीय सहकर्मियों के साथ काम करने के अपने अनुभव खुलकर साझा किए हैं।

उसका कहना है कि कई भारतीय कर्मचारी अपने काम पर फोकस करने के बजाय दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों पर नजर रखते हैं। वीडियो में वह बताता है कि अगर कोई कर्मचारी सिर्फ 5 मिनट लेट हो जाए, तो उसकी शिकायत इस तरह मैनेजर तक पहुंचाई जाती है जैसे कोई बहुत बड़ा अपराध हो गया हो।

विदेश में भी जारी भारतीयों की ऑफिस पॉलिटिक्स

शख्स का आरोप है कि कुछ भारतीय कर्मचारी समय से पहले ऑफिस आने को भी दिखावे का जरिया बना लेते हैं और इसी बहाने दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। उसने कहा कि गॉसिप, बैकबाइटिंग और शिकायतें कई भारतीय कर्मचारियों की रोजमर्रा की आदत बन चुकी हैं।

वह खुद को खुशकिस्मत मानता है कि जिस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रहा है, उसमें वह अकेला भारतीय है, जिससे उसे रोज के ड्रामे और आपसी राजनीति से जूझना नहीं पड़ता। उसके मुताबिक, लोकल यानी फ्रेंच कर्मचारी अपने काम पर ध्यान देते हैं, जबकि भारतीय सहकर्मी अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ ही साजिशें रचते रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हनीमून टाल दिया, मेस्सी पहले! कोलकाता में मेस्सी फैंस की अनोखी कहानी वायरल

भारतीय कर्मचारी एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं

वायरल वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब सामने आता है, जब वह बताता है कि जिन मैनेजर्स तक ये शिकायतें पहुंचाई जाती हैं, वे खुद सुबह 10 बजे ऑफिस आते हैं और दोपहर 12 बजे निकल जाते हैं। इसके बावजूद भारतीय कर्मचारी आपस में ही एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

कुछ लोगों ने इसे भारतीयों की आपसी फूट का नतीजा बताया, तो कुछ ने विदेशों में भारतीय मैनेजमेंट के अनुभवों को ‘टॉक्सिक’ करार दिया। वहीं, एक यूजर ने वेतन घोटाले तक के आरोप लगाए। यह वीडियो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या भारतीय प्रोफेशनल्स विदेश जाकर भी वही ऑफिस पॉलिटिक्स दोहराते हैं या ये सिर्फ कुछ लोगों के निजी अनुभव हैं।

Paris indian office politics video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 01:24 PM

Topics:  

  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

हनीमून टाल दिया, मेस्सी पहले! कोलकाता में मेस्सी फैंस की अनोखी कहानी वायरल

2

‘हमारे सिर के साइज का हेलमेट ही नहीं बनता’, शख्स के जवाब पर मुस्कुरा उठे ट्रैफिक पुलिस, वीडियो वायरल

3

बादलों जैसा दिखा नजारा, हकीकत में जहर; दिल्ली एनसीआर में घने स्मॉग का डरावना वीडियो वायरल

4

पाकिस्तान की बकरा मंडी में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर को बैल ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.