मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे का लेओवर: पाकिस्तानी महिला का अनुभव वायरल, लोगों ने कहा- ‘पॉजिटिविटी की मिसाल’
Mumbai Airport Layover : एक पाकिस्तानी महिला ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने 10 घंटे के लेओवर का अनुभव साझा किया, जो उम्मीद से कहीं ज्यादा सहज और सकारात्मक रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pakistani Woman Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मुंबई एयरपोर्ट पर बिताए अपने 10 घंटे के लेओवर का अनुभव साझा किया है।
लंदन में रहने वाली इस महिला ने बताया कि भारत आते समय वह थोड़ी घबराई हुई थी, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर आम धारणा अलग ही रहती है। हालांकि, मुंबई पहुंचने के बाद उसका अनुभव बिल्कुल उल्टा निकला और उसने इसे बेहद सहज और आरामदायक बताया।
पाकिस्तानी महिला ने मुंबई एयरपोर्ट पर बिताए 10 घंटे
महिला ने अपने वीडियो में बताया कि वह IndiGo की फ्लाइट से मुंबई पहुंची थीं और उन्हें नेपाल के लिए आगे की यात्रा करनी थी। चूंकि वह केवल ट्रांजिट में थीं और इंटरनेशनल टर्मिनल के अंदर ही रहीं, इसलिए उन्हें इमिग्रेशन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी चेक काफी स्मूद और बिना किसी परेशानी के हुआ। लंबे लेओवर के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्लोर किया, आराम किया और एक लाउंज में समय बिताया, जहां उन्हें खाने-पीने और आराम की अच्छी सुविधा मिली।
ये खबर भी पढ़ें : समुद्र किनारे लहरों संग खेलते पक्षियों का क्यूट वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- ‘दिल खुश हो गया’
महिला ने एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ की
हालांकि इस दौरान एक छोटा सा पल ऐसा भी आया जब उन्हें एक भारतीय नंबर से कॉल आया और उनके बैग में “सस्पिशियस आइटम” होने की जानकारी दी गई। लेकिन बाद में यह सिर्फ एक पावर बैंक निकला, जिसे चेक-इन बैग से निकालने के लिए कहा गया।
महिला ने एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा अनुभव काफी प्रोफेशनल और सहयोगपूर्ण रहा। वायरल वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर भारत में ट्रांजिट करना संभव है, बशर्ते नियमों का पालन किया जाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे एक पॉजिटिव ट्रैवल स्टोरी के रूप में देख रहे हैं।
