गटर की लाइन में मिला इंसानी सिर, धड़ की तलाश में जुटी भिलाई पुलिस, मृतक की पहचान अब भी पहेली

Bhilai Murder Mystery: बीएसपी टाउनशिप के सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास होटल के पीछे नर्सरी इलाके में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान पॉलीथिन में लिपटा एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिला।
Bhilai crime news, Bhilai Murder news,
भिलाई नगर थाना पुलिस (सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान मिला पॉलीथिन में लिपटा सिर, इलाके में मचा हड़कंप।

  • भिलाई निवास होटल के पीछे नर्सरी इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का कटा सिर।

  • सिर बरामद, लेकिन धड़ गायब, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस।

  • आखिर किसका है सिर और कहां है धड़? पुलिस खंगाल रही गुमशुदगी के रिकॉर्ड।

Bhilai Civic Center Severed Head Found: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसपी टाउनशिप के सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास होटल के पीछे नर्सरी इलाके में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान पॉलीथिन में लिपटा एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिला। सिर सड़ी-गली हालत में था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसके धड़ की तलाश में जुटी है।

सफाई के दौरान पाइप में मिला संदिग्ध पैकेट

जानकारी के मुताबिक, सेप्टिक लाइन जाम होने की शिकायत के बाद ठेका श्रमिक सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान कर्मचारियों को पाइप के भीतर पॉलीथिन में लिपटा एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद पैकेट को बाहर निकाला गया। शुरुआत में कर्मचारियों को लगा कि उसमें किसी जानवर का सिर हो सकता है, लेकिन खोलकर देखने पर अंदर इंसान का कटा हुआ सिर मिला। यह देखकर कर्मचारी घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Bhilai crime news, Bhilai Murder news,
आत्मानंद स्कूल में बंटी आसाराम की किताब! संस्कार सरिता पर घमासान, गरमाई सियासत

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा सिर

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दुर्ग शहर शोभराज अग्रवाल समेत भिलाई नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

हत्या की आशंका, लेकिन जांच के बाद ही होगा खुलासा

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या के बाद उसके सिर को यहां लाकर सेप्टिक लाइन में फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। मौत की परिस्थितियों और सिर को पाइप में फेंके जाने से जुड़े तथ्यों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Bhilai crime news, Bhilai Murder news,
तूफान 'अर्नब' का तांडव: छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा में रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क

मृतक कौन, धड़ कहां? पुलिस के सामने कई सवाल

इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना और उसके धड़ का पता लगाना है। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। साथ ही, अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं, ताकि बरामद सिर की पहचान से जुड़ा कोई सुराग मिल सके।

एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। अब मृतक की पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से इस रहस्यमयी मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com