Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल में भारतीय व्लॉगर के तिरंगे पर विवाद, वीडियो वायरल पर दोनों देशों के यूजर्स में बहस छिड़ी

Indian Vlogger Nepal Controversy नेपाल यात्रा पर गए भारतीय व्लॉगर और एक नेपाली युवक के बीच तिरंगा लगाने को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • By हितेश तिवारी
Updated On: Dec 11, 2025 | 01:10 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tricolour Flag Dispute : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने भारत और नेपाल के लोगों के बीच तिरंगे को लेकर बहस छेड़ दी है। तिरंगा भारत की आन-बान-शान है और दुनिया में कहीं भी भारतीय इसे गर्व से लेकर चलते हैं, लेकिन नेपाल यात्रा पर गए एक भारतीय मोटिव्लॉगर को इससे जुड़ी विवादित स्थिति का सामना करना पड़ा।

वीडियो में दिखता है कि दो भारतीय व्लॉगर अपनी-अपनी बाइकों पर तिरंगा लगाकर नेपाल घूमने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में एक नेपाली युवक उन्हें रोक लेता है। वह भारतीय तिरंगे को देखकर नाराज़ हो जाता है और कहता है कि “नेपाल में तिरंगा लगाकर घूमना अलाउ नहीं है।” इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है, और स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो जाती है।

नेपाली लड़के से तिरंगे के पीछे भिड़ गए भारतीय व्लॉगर

जैसे-जैसे बहस आगे बढ़ती है, नेपाली युवक अपनी बात दोहराता है कि भारतीय झंडा नेपाल में बाइक पर लगाकर घूमना नियमों के खिलाफ है। वह कहता है, “हजारों भारतीय रोज नेपाल आते हैं, हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यहां झंडा लगाना मना है।” इस पर भारतीय व्लॉगर भी पीछे हटने से मना कर देता है और गुस्से में कहता है कि वह अपना तिरंगा नहीं हटाएगा, चाहे कुछ भी हो जाए।

दोनों की बहस बढ़ने ही वाली थी कि तभी वहां एक नेपाली लड़की आती है। वह माहौल शांत करती है और दोनों व्लॉगर को समझा-बुझाकर वहां से रवाना करती है। यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में दर्ज है, जिसे अब लोग सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : लड़की ने मोर को खिलाया दाना, बदले में मोर ने किया खूबसूरत डांस; वीडियो ने जीत लिया दिल

वीडियो देख भारतीयों का फूटा गुस्सा

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर roshan_skating नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, और इस पर लाखों व्यूज़ आ चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई नेपाली यूजर्स ने भारतीय व्लॉगर से माफी भी मांगी और कहा कि “एक व्यक्ति की वजह से पूरे नेपाल को जज मत करें।”

वहीं भारतीय यूजर्स का कहना है कि “हर देश का सम्मान जरूरी है, और बहस शांत दिमाग से होनी चाहिए।” कुछ लोग यह भी लिख रहे हैं कि तिरंगा दुनिया में कहीं भी हमारी पहचान है, उसे हटाने की बात किसी भारतीय को कभी सही नहीं लगेगी। कुल मिलाकर, यह मामला सोशल मीडिया पर पड़ोसी देशों के बीच सम्मान, नियम और भावनाओं को लेकर बड़ी बहस का कारण बन गया है।

Nepal indian vlogger tricolour flag controversy viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2025 | 01:10 PM

Topics:  

  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

लड़की ने मोर को खिलाया दाना, बदले में मोर ने किया खूबसूरत डांस; वीडियो ने जीत लिया दिल

2

महिला ने बीच सड़क पर रोकी पुलिस की गाड़ी, कानून तोड़ने पर लगा दी फटकार; वीडियो वायरल

3

मालिक की मौत पर फूट-फूटकर रोया कुत्ता, वीडियो देख लोग हुए भावुक

4

IAS की पत्नी ने कड़कनाथ मुर्गों का वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.