वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Navratri Kids Viral Video : नवरात्रि के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची मां दुर्गा का रूप धारण किए मंच पर बैठी नजर आती है।
लाल रंग के सुंदर परिधान, सिर पर चमचमाता मुकुट, हाथ में त्रिशूल और चेहरे पर मासूम भक्ति- उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे मां दुर्गा का बाल रूप साक्षात सामने हो। यह दृश्य किसी स्कूल या सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रतीत होता है, जहां बच्चे देवी-देवताओं का रूप धारण कर प्रस्तुति दे रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत काफी शांत और भक्तिमय माहौल से होती है। बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर बैठी रहती है, जबकि उसके पास एक अन्य बच्चा शेर की वेशभूषा में मौजूद होता है। जैसे ही शेर बना बच्चा दहाड़ने की कोशिश करता है और थोड़ा आगे बढ़ता है, ‘देवी’ बनी बच्ची अचानक डर जाती है।
उसकी आंखें चौड़ी हो जाती हैं, वह जोर से चीख पड़ती है और डर के मारे पीछे हटने लगती है। यह नजारा इतना मासूम और मजेदार होता है कि वहां मौजूद लोग हंसी नहीं रोक पाते और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठता है।
ये खबर भी पढ़ें : शादी में दूल्हे के पिता की सीख ने जीता दिल, बोले- ‘बराबरी से निभाना रिश्ता’
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bharatiyainlast24hr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस पर मजेदार और दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “माता रानी शेर को जॉब से निकाल दो,” वहीं दूसरे ने कहा, “मां से मजाक नहीं लाडले।”
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे बच्चों की मासूमियत का बेहतरीन उदाहरण बताया, तो कुछ ने इसे देखकर ‘जय माता दी’ के नारे लगाए। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि बच्चों की सादगी और निश्छलता हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।