Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो

Househelp Appreciation : एक महिला ने तीन साल से उसके लिए खाना बना रही घरेलू सहायक को धन्यवाद देने के लिए खुद उसके पसंदीदा नाश्ते की तैयारी की। यह भावुक पल लोगों का दिल जीत रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 11, 2026 | 07:51 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Househelp Gratitude Video : मुंबई की रहने वाली एक महिला का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपनी घरेलू सहायक (हाउसहेल्प) के लिए खुद नाश्ता बनाकर उसे सरप्राइज देती नजर आती है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो लिंसिया रोजारियो (Lincia Rosario) ने शेयर किया है।

वीडियो की शुरुआत में वह बताती हैं कि कोविड से ठीक होने के बाद वह पहली बार किचन में खाना बना रही हैं और अपनी हाउसहेल्प जमीला की पसंदीदा डिश पोहा, कांदा भजिया और कटिंग चाय तैयार कर रही हैं। वह मुस्कुराते हुए कहती हैं कि उन्हें नहीं पता खाना कैसा बनेगा, लेकिन वह जमीला के लिए कुछ खास करना चाहती थीं।

तीन साल पुरानी मेड को महिला ने दिया सरप्राइज

वीडियो में लिंसिया बताती हैं कि जमीला पिछले तीन वर्षों से उनके घर में खाना बना रही हैं और इस दौरान उन्होंने उनके लिए हजारों बार भोजन तैयार किया है। उन्होंने लिखा कि जमीला उनके जीवन के कई मुश्किल और खुशहाल पलों का हिस्सा रही हैं।

ऐसे में उन्हें लगा कि अब बारी उनकी है कि वह भी जमीला के लिए कुछ करें। बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने जमीला का पसंदीदा नाश्ता तैयार किया। वीडियो में लिंसिया को बड़े प्यार से प्याज काटते, पोहा बनाते और भजिया तलते देखा जा सकता है। इसके बाद वह पूरा नाश्ता सजाकर रखती हैं और जमीला के आने का इंतजार करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल

जर्स ने इसे आभार जताने का खूबसूरत उदाहरण बताया

जब जमीला घर पहुंचती हैं और उनके सामने सजा हुआ नाश्ता देखती हैं तो उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक होती है। दोनों साथ बैठकर नाश्ता करते हैं और लिंसिया खुद उन्हें खाना परोसती हैं। पहला निवाला खाने के बाद जमीला की खुशी साफ नजर आती है। वीडियो के साथ लिंसिया ने लिखा, “तीन साल तक उसने हमें खाना खिलाया, आज मैंने उसे खाना परोसा।”

उन्होंने कहा कि प्यार हमेशा बड़े उपहारों में नहीं होता, बल्कि कई बार किसी के लिए अपने हाथों से बनाया गया साधारण नाश्ता भी बहुत मायने रखता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। कई यूजर्स ने इसे इंसानियत और आभार जताने का खूबसूरत उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने लिखा कि महंगे तोहफों से ज्यादा कीमती ऐसे छोटे-छोटे एहसास होते हैं।

Mumbai woman cooks breakfast for househelp after three years viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 07:51 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.