मुंबई में हैवानियत! शख्स ने मासूम पर छोड़ा पिटबुल, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
Mumbai Pitbull Viral Video: मुंबई के मानखुर्द का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपने पालतू पिटबुल कुत्ते से एक नाबालिग को जानबूझकर कटवा रहा है।
- Written By: आकाश मसने
नाबालिग बच्चे को काटता पिटबुल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Viral Video News: मुंबई से मानखुर्द से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। सोशल मीडिया पर मानखुर्द के पीएमजीपी म्हाडा कॉलोनी से चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते से मासूम बच्चे को जानबूझकर कटवाया। इस घटना में बच्चा घायल हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मानखुर्द के पीएमजीपी म्हाडा कॉलोनी का यह वीडियो 17 जुलाई 2025 रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने एक नाबालिग बच्चे को काट कर घायल कर दिया। इस मामले में मानखुर्द पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 291, 125 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यहां देखे वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का नाबालिग बेटा बिल्डिंग नंबर 91ए के सामने एक खड़े ऑटो रिक्शा में खेल रहा था। उसी दौरान इलाके का परिचित मोहम्मद सोहेल हसन खान (43) ने जानबूझकर अपने भूरे रंग के पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
आजादी के 75 साल बाद गड़चिरोली के इस गांव में पहुंचेगी बिजली, विधायक मसराम का प्रयास, ग्रामीणों का इंतजार खत्म
आदित्य ठाकरे पर बेबुनियाद आरोप से भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत ने संसद में किया पलटवार
मानखुर्द में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना!
एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते से मासूम बच्चे को जानबूझकर कटवाया।
बच्चा ऑटो में खेल रहा था, आरोपी सोहैल खान कुत्ते को लाया और उसके मुंह पर कटवा दिया!
CCTV फुटेज में सब कैद है।
बच्चा और आरोपी एक ही सोसाइटी के हैं।
मुंबई की मानखुर्द… pic.twitter.com/AaopUDQ2BO — आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) July 20, 2025
यही नहीं वह कुत्ते के साथ ऑटो में बैठ जाता है। मासूम बच्चा कुत्ते से डरता है और रोने लगता है। वहीं सोहेल और वीडियो बना रहा शख्स हंसता रहता है और बच्चे का मजाक बनाता है। थोड़ी देर बाद कुत्ता अचानक बच्चे पर हमला कर देता है और ऑटो में बैठा सोहेल उसे देखते रहता है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मर रहे किसान! मंत्री सदन में खेल रहे Rummy, कोकाटे ने बताई सच्चाई
कुत्ते ने बच्चे को काटा
कुत्ता आक्रामक हो जाता है और बच्चे की ठोड़ी पर काट लेता है। इस हमले से घबराकर बच्चा रो-रो कर कुत्ते से बचाने की गुहार लगाता है। लेकिन सोहेल हंसता रहता है। इसी दौरान वीडिया बना रहा शख्स सोहेल से कहता है सोहेल भाई काट लिया…बच्चा ऑटो से निकलकर भागता है तो कुत्ता भी उसके पीछे दौड़ता है।
क्या बोला नाबालिग?
इस घटना का वीडियो वायरल बाद पीड़ित नाबालिग ने कहा कि मैं और मेरे दोस्त खेल रहे थे। तभी एक दोस्त चिल्लाया कि कहां जा रहे हो पिटबुल लेकर। इसके बाद वो सोहेल ऑटो में आ गया। सभी भाग गया लेकिन मैं फंस गया। मैंने कुत्ते से बचाने के लिए कहां लेकिन सोहेल हंस रहा था। बता दे कि इस घटना के बाद नाबालिग के पिता ने सोहेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
