Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के शख्स को ऑनलाइन वीडियो कॉल पर सेक्स करना पड़ा भारी, इतने लाख का लगा चूना

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Jun 17, 2022 | 03:50 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : आजकल ऑनलाइन चीटिंग (Online Cheating) के केस अब आम बात हो गई है। ऑनलाइन चीटिंग का धंधा (Business) पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। इसके चक्कर में कई लोग अपनी गाढ़ी कमाई गवां चुके हैं। ऐसा नहीं है कि इनपर लगाम लगाने के लिए पुलिस (Police) कोई कार्रवाई नहीं करती है। लोगों को जागरूक (Aware) करने से लेकर पुलिस की सायबर क्राइम (Cybercrime) की टीम ऑनलाइन ठगी और लूटपाट करने वालों को गिरफ्तार भी करती आ रही है, लेकिन उसके बावजूद भी कई लोग ऐसे हैं जो पुलिस की एडवायजरी (Advisory) को अनदेखा करते हैं और इनके जाल में फंस जाते हैं।

एक ऐसा ही बेहद हैरान कर देने वाला मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है। जहां पर एक शख्स को ऑनलाइन सेक्स करना बहुत भारी पड़ गया है। दरअसल,  57 साल के शख्स को 11 जून को एक वॉट्सऐप मेसेज आया। जिसमें ‘सेक्स के लिए इंट्रेस्टेड हैं’ ऐसा पूछा गया। वॉट्सऐप मैसेज पर शख्स ने रिप्लाई करते हुए हां में जवाब दिया, फिर ऑनलाइन सेक्स के दौरान सामने से महिला ने उनके कपड़े उतरवा लिए और उसके बाद वीडियो बना लिया। 

वीडियो बनाने के बाद दिल्ली साइबर क्राइम के नाम पर ठगी करने वालों ने कॉल किया और वीडियो भेजकर गिरफ्तार करने की धमकी दी। जिसके बाद डरे हुए शख्स को कई किस्तों में उसे 2.06 लाख रुपये तक देने पड़े। खुद को ठगा हुआ पाने के बाद आखिरकार शख्स ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन जब ब्लैकमेल किया जा रहा था। अगर उस वक्त शख्स पुलिस से संपर्क करता तो शायद पैसे बच जाते। बता दें, कि इस तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। जो फेसबुक मैसेंजर का भी प्रयोग करते हैं। इसलिए हमेशा ऐसी ठगी का शिकार बनने से सावधान रहें । 

सम्बंधित ख़बरें

iPhone का Notes App बन गया है Secret चैटिंग का नया तरीका, जानिए कैसे

Wardha News: आयपीएल सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, 2 लाख 52 हजार की सामग्री जब्त, नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी

Mumbai man had to have sex on online video call it cost so much

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2022 | 03:50 PM

Topics:  

  • Online Cheating

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.