'हुक्का' पीते MS धोनी का वायरल वीडियो
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान (Former Captain Of Indian Team) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार सोशल मीडिया (Social Media) पर धोनी के ट्रेंड होने की वजह कुछ अलग है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि धोनी हुक्का पीते हैं।
Influential thala? pic.twitter.com/qJlYCApxzJ
— ????? (@BholiSaab18) January 6, 2024
दरअसल, धोनी कुछ समय के लिए दुबई में थे जहां उन्होंने क्रिसमस और नया साल मनाया। अब धोनी की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धोनी मुंह में पाइप डालकर धुआं निकालते नजर आ रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हुक्का है या नहीं। हालांकि कई फैंस का कहना है कि धोनी हुक्का पीते हैं और ये सही नहीं है क्योंकि पूर्व कप्तान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
MS धोनी का वायरल वीडियो
कुछ फैंस का कहना है कि धोनी फ्लेवर्ड हुक्का पी रहे थे जो कि हानिकारक नहीं है। ये भी कहा गया कि धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वो फ्लेवर्ड हुक्का पीते हैं। यह वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर भी अपने अंत पर पहुंच गया है। 2024 का आईपीएल सीजन माही का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार ट्रॉफी जीती थी। पिछला सीजन जीतने के बाद जब धोनी से संन्यास के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह इस पर बाद में फैसला लेंगे।