पत्नी जिन्हें मानती रही भाई…वो असल में निकले पति के बेटे, हैरान कर देगी सास-दामाद के अफेयर की ये दास्तान
Family Scandal News: जिस पति के साथ महिला ने 22 साल बिताए उसके बारे में ऐसा राज पता चला, जिसने उसकी पूरी दुनिया हिला दी। महिला को पता चला कि उसका पति कई सालों से उसकी ही मां के साथ रिलेशनशिप में था।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)
Shocking Family Secret Bizarre News: कभी-कभी जिदगी में ऐसे सच सामने आते हैं जो इंसान का भरोसा तोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ एक 40 साल की महिला के साथ हुआ। जिस पति के साथ महिला ने 22 साल बिताए उसके बारे में ऐसा राज पता चला, जिसने उसकी पूरी दुनिया हिला दी। महिला को पता चला कि उसका पति कई सालों से उसकी ही मां के साथ रिलेशनशिप में था।
यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन महिला ने खुद यह दर्दनाक सच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर किया। लोग उसकी कहानी पढ़कर हैरान रह गए, क्योंकि मामला सिर्फ अफेयर तक सीमित नहीं था बल्कि इसमें पारिवारिक रिश्ते भी उलझे हुए थे।
आपत्तिजनक हालत में मिले सास-दामाद
महिला सात महीने की प्रेग्नेंट थी और एक ट्रिप से अचानक घर लौटी थी। उसे अंदाजा भी नहीं था कि आते ही उसकी ज़िदगी का सबसे बड़ा झटका उसका इंतजार कर रहा है। जब वह अपने बेडरूम में गई तो उसने अपने पति को अपनी ही मां के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ का क्यों हो रहा विरोध? छावनी में तब्दील हुआ कैंपस
हिंदू होने की वजह से बची कारण बची काश पटेल की जान! हिट लिस्ट में नहीं था नाम, मैनीफेस्टो से खुला राज
काम नहीं आई अमेरिका की दादागिरी…UN में Iran को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, 121 देशों ने किया खुला समर्थन
‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाला हाल
उस पल को याद करते हुए महिला ने कहा कि उसका दिमाग सुन्न हो गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शर्मिंदा होने के बजाय उसकी मां उस पर चिल्लाने लगी और उसे कमरे से बाहर जाने के लिए कहने लगी। यह देखकर औरत को समझ नहीं आ रहा था कि किस पर भरोसा करे।
18 साल की उम्र से चल रहा था रिलेशन
जब औरत ने अपने पति से सच जानने की कोशिश की तो उसने बताया कि यह रिश्ता तब से चल रहा है जब वह सिर्फ 18 साल का था। इसका मतलब था कि दामाद और सास शादी से पहले भी सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। यह सुनकर औरत को अपने परिवार की कई पुरानी यादें याद आने लगीं। वह अपने भाई-बहनों की उम्र और पिछली घटनाओं को जोड़ने लगी। जैसे-जैसे उसने हिसाब लगाया सच और भी डरावना होता गया।
पति ही के बेटे निकले महिला के भाई
जब औरत को पूरा सच समझ आया तो उसके पैरों तले से ज़मीन खिसक गई। जुड़वां भाई और छोटा भाई, जिन्हें वह बचपन से अपना भाई मानती थी वे उसके पति और उसकी मां के रिश्ते की देन निकले। मतलब, जिन बच्चों को उसने प्यार से गोद में खिलाया था वे असल में उसके पति के बेटे थे।
यह भी पढ़ें: ‘…के चक्कर में चेले बन रहे’, धीरेंद्र शास्त्री ने खोल दी अपने चेलों की पोल, बोले- माल-पानी और भौकाल पर नजर
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि उसका पति अक्सर उसकी मां का साथ छोड़कर सीधे उसके पास सोने चला जाता था। एक बार एक हफ्ते के अंदर ही वह औरत और उसकी मां दोनों एक ही आदमी से प्रेग्नेंट हो गईं और उसे लगा कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक है।
पत्नी ने पिता को सुनाई पूरी दास्तान
यह डरावना सच जानने के बाद औरत ने चुप रहने के बजाय सच बताने का फैसला किया। उसने अपने पिता को बताया। यह सुनकर उसके पिता बहुत दुखी हुए। क्योंकि उनकी पत्नी ने इतने सालों तक उन्हें और उनकी बेटी दोनों को धोखा दिया था। अब वह अपने पति से तलाक़ लेने की प्रोसेस में है और अपनी ज़िंदगी नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रही है।
