प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा मास्को का ओस्टैंकिनो टॉवर, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रुस दौरे पर हैं। पीएम मोदी के इस यात्रा के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। साथ ही मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग में दिखा। जिसे देखकर हर भारतीय के दिल में कहीं ना कहीं खुशी है।
- Written By: शानू शर्मा
(सौजन्य : सोशल मीडिया )
मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मास्को पहुंचते हीं उन्हें एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। साथ ही पीएम मोदी के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। ओस्टैंकिनो टावर पर जगमगा रही तिरंगे की रोशनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस देखकर हर भारतीयों के दिल में देश के लिए एक बार फिर से प्रेम उमड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के सम्मान में यूरोप की सबसे ऊंची स्वतंत्र संरचना की झलक। वायरल हो रहे वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा “नरेंद्र मोदी के पिछले दो कार्यकालों में भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक यह है कि भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है। भारत अब एक ऐसे देश के साथ खड़ा है जो वैश्विक मामलों में एक प्रमुख खिलाड़ी है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह केवल इसलिए संभव है क्योंकि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
Luhansk Hostel Attack: लुहांस्क हॉस्टल पर भीषण हमला, 18 की मौत; रूस ने यूक्रेन को ठहराया कत्लेआम का जिम्मेदार!
Putin-Jinping की चीन में हुई मीटिंग, दोनों दिग्गजों के बीच क्या हुई बात? जानिए मुख्य बातें
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
पीएम मोदी के सम्मान में
बता दें कि पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर होटल तक सजाया गया। होटल के बाहर पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लॉदिमीर पुतिन के साथ कट-आउट भी लगाया है। इतना ही नहीं इस दौरान रशियन कलाकारों ने पीएम मोदी का भारतीय परिधानों में भजन गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लॉदिमीर पुतिन 22 वीं भारत-रूस शिखर वार्ता में हिस्सा लिए।
❗️Indian Tricolour Lights Up Moscow's Ostankino Tower – The Tallest Free-Standing Structure In Europe – In Tribute To PM Modi's State Visit#ModiInRussia pic.twitter.com/FRx5YTXf6w — RT_India (@RT_India_news) July 8, 2024
डिनर में क्या हुई बातचीत
जानकारी के मुताबिक डिनर के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन में रूस की सेना में भारतीयों की भर्ती का मामले पर भी बात हुई है। जिसमें पुतिन भी सभी भारतीयों को रूसी सेना से रिलीज करने पर सहमति दे चुकें हैं। बता दें कि भारत के लगभग 200 लोग एजेंटों की वजह से रूस और यूक्रेन के बीच निर्मित वॉरजोन में फंसे हुए हैं। इन बेकसुर लोगों को नौकरी के लालच में उन्हें रूस ले जाकर सीधे युद्धक्षेत्र में भेज दिया गया। जिसमें 2 भारतीय नागरिकों की मौत की भी ख़बर है।
