महिला के निधन पर बंदर ने दी अंतिम विदाई, भावुक कर देगा ये वायरल वीडियो
Monkey Hugs Woman in Funeral : कर्नाटक में एक बुजुर्ग महिला के निधन पर बंदर का भावुक व्यवहार कैमरे में कैद हुआ, वीडियो ने लोगों को रुला दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Monkey on Women’s Death Viral Video : जानवरों की संवेदनाएं अक्सर इंसानों को भी हैरान कर देती हैं, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसका ताजा उदाहरण है। बताया जा रहा है कि यह घटना चन्नापटना के रायरा डोड्डी इलाके की है, जहां एक बुजुर्ग महिला और एक बंदर के बीच का अनोखा रिश्ता लोगों को भावुक कर रहा है।
वीडियो में दिखाया गया है कि 85 वर्षीय महिला, जो नियमित रूप से बंदरों को खाना खिलाती थीं, उनके निधन के बाद एक बंदर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचा।
बुजुर्ग महिला और बंदर के बीच अनोखे रिश्ते का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का शव रखा हुआ है और एक बंदर उसके पास बैठा है। कुछ ही पलों बाद बंदर आगे बढ़ता है और महिला के शरीर को अपने हाथों से ऐसे थामता है, मानो उसे जगा रहा हो या अलविदा कह रहा हो।
यह दृश्य इतना मार्मिक है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है।
ये खबर भी पढ़ें : टॉयलेट के पास फर्श पर सो रहे CRPF जवानों की TTE ने दी सीट, लोगों ने कहा- इंसानियत की मिसाल; वीडियो वायरल
वीडियो देख लोग हुए भावुक, बताया इंसानियत की मिसाल
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर theironicalbaba नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे इंसान और जानवर के बीच सच्चे रिश्ते का उदाहरण बताया।
कुछ ने इसे जीवन का गहरा संदेश कहा कि प्यार और दया ही असली संपत्ति है। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि इंसानियत और करुणा की भाषा शब्दों से परे होती है, जिसे जानवर भी उतनी ही गहराई से समझते हैं।
