13 करोड़ रुपये देकर मॉडल ने कराया अपने इस खास अंग का इंश्योरेंस! जानें वजह…
- Written By: किर्तेश ढोबले
नई दिल्ली: दुनिया में लोग आमतौर पर अपने घर, कार या जीवन का बीमा करवाते हैं। हालांकि, ऐसे कई लोग भी हैं, जो अपने शरीर के किसी एक अंग का बीमा करवाते हैं। ऐसी ही एक मामला ब्राजील से सामने आया है, जहां एक मॉडल ने 13 करोड़ देकर अपने Butt का बीमा (Insurance) करवाया। मॉडल ने यह फैसला एक खिताब जीतने के बाद अपने इस अंग का बीमा करवाने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार, इस 35 वर्षीय मॉडल का नाम नाथी किहारा (Nathy Kihara) है। किहारा ने हाल ही में मिस बट वर्ल्ड 2021 (Miss Butt World) खिताब अपने नाम किया है। जिन्हे इंस्टाग्राम (Instagram) पर सभी प्रतियोगियों में से सबसे ज्यादा लाइक्स (वोट) हासिल करने के बाद किहारा को मिस बट वर्ल्ड चुना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका-ईरान जंग: ’14 दिन बढ़ा दो सीजफायर’, पाकिस्तान की आखिरी गुहार; क्या ट्रंप और तेहरान मानेंगे बात?
मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा के खर्च पर उठा सवाल, हाई कोर्ट ने दिया ये जवाब, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार- VIDEO
IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
Skand Shashthi Pooja Upay:स्कंद षष्ठी के दिन क्या उपाय करने से बदल सकती है किस्मत, यहां जानिए ज्योतिष उपाय
इस पर ब्राजीली मॉडल ने कहा है, “मैं अपने Butt के कारण फेमस हूं। मैंने इसका खिताब भी जीता है। इसलिए, बीमा करवाया है।”वहीं मॉडल का दावा है कि वह अभी भी अपने Butt के आकार से संतुष्ट नहीं है, वह इसे और अधिक व्यायाम के माध्यम से बढ़ाने का लक्ष्य रखती है।
मॉडल नाथी किहारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे लेकर कई पोस्ट किए हैं। बता दें कि किहारा ने खिताब जीतने के बाद एक तस्वीर भी अपलोड की है। उस पर हजारों यूसर्स ने लाइक्स और कमेंट्स किया है। वहीं मॉडल के इंस्टाग्राम 560k फॉलोअर्स हैं। जहां एक पोस्ट पर हजारों यूजर्स रिएक्ट करते हैं।
