बीच सड़क पुलिस से भिड़े अधेड़ शख्स का वीडियो वायरल, एक मुक्के में पुलिसकर्मी को गिराया
Man Clashes With Police : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्यस्त सड़क पर एक अधेड़ शख्स और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Man Fight With Police Viral Video : सड़क पर ट्रैफिक, हॉर्न और भीड़भाड़ के बीच अचानक एक्शन सीन शुरू हो जाए तो लोग पहले हैरान होते हैं, फिर मोबाइल निकाल लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यस्त सड़क पर तीन से चार पुलिसकर्मी एक अधेड़ उम्र के शख्स से उलझते नजर आ रहे हैं। शुरुआत में यह मामला सामान्य बहस जैसा लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्थिति हाथापाई में बदल जाती है।
पुलिसकर्मियों से भिड़ा शराबी
वायरल क्लिप में दिखता है कि पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को रोकने और काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान शख्स अचानक पलटकर एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार देता है। आसपास खड़े लोग चौंक जाते हैं। माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है।
पुलिसकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन शख्स भी पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आता। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि वह एक पुलिसकर्मी को जोरदार मुक्का मारता है, जिससे वह सड़क पर गिर जाता है। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : “मेरा प्यार उसी के साथ खत्म हो गया”, एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर भावुक हुई लड़की, वीडियो वायरल
लोगों ने कहा- यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट casanova_anurag से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुछ लोग इसे फिल्मी सीन जैसा बता रहे हैं, तो कुछ मजाक में कह रहे हैं कि अंकल की फिटनेस कमाल की है। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि असली वजह जाने बिना किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
