CRPF जवान को कश्मीरी बुजुर्ग महिला ने दिए ताजे आलूबुखारे, जवान ने कहा- ‘सम्मान देने के लिए शुक्रिया’

CRPF Jawan Video : कश्मीर में ड्यूटी कर रहे CRPF जवान को एक बुजुर्ग महिला ने ताजे आलूबुखारे भेंट किए। महिला की इस छोटी-सी पहल ने जवान का दिल जीत लिया और उनका जवाब लोगों को भावुक कर रहा है।
An elderly Kashmiri woman offered plums to a CRPF jawan.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

CRPF Jawan Kashmir Viral Video : कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात एक CRPF जवान के साथ बुजुर्ग महिला की छोटी-सी मुलाकात ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। इस मुलाकात में न कोई लंबी बातचीत हुई और न ही कोई बड़ा आयोजन, लेकिन महिला का स्नेह और जवान का सम्मान भरा जवाब लोगों को काफी भावुक कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग कश्मीरी महिला पारंपरिक सिर पर कपड़ा बांधे नजर आ रही हैं। उनके हाथों में ताजे आलूबुखारे हैं। महिला ड्यूटी कर रहे CRPF जवान के पास पहुंचती हैं और उन्हें ये फल भेंट करती हैं। महिला के इस आत्मीय gesture को देखकर जवान के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वह खुशी से उनकी ओर देखते हुए फल स्वीकार कर लेते हैं।

महिला ने जवान को दिए ताजे आलूबुखारे

वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला बिना किसी औपचारिकता के जवान के पास आती हैं और अपने साथ लाए आलूबुखारे उन्हें दे देती हैं। जवान भी महिला की भावनाओं को समझते हुए बेहद सम्मान के साथ उनका उपहार स्वीकार करते हैं। इसके बाद वह कैमरे की तरफ आलूबुखारे दिखाते हुए कहते हैं, “हम कश्मीर में खड़े हैं और माताजी क्या लेकर आई हैं, देख लो। कितना अच्छा है। थैंक यू, शुक्रिया।” जवान आगे महिला को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि इतना सम्मान देने के लिए उनका बहुत आभार है।

इस पूरे वीडियो में दोनों के बीच बातचीत बेहद कम है, लेकिन कुछ सेकंड का यह दृश्य काफी कुछ कहता नजर आता है। एक तरफ बुजुर्ग महिला का अपनापन दिखाई देता है तो दूसरी तरफ जवान उनके सम्मान और स्नेह को खुले दिल से स्वीकार करता नजर आता है। वीडियो को X पर Sajid Yousuf Shah ने शेयर किया है।

लोगों ने की कश्मीर और महिला की तारीफ

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस खूबसूरत पल की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि कश्मीर की खूबसूरती सिर्फ उसकी वादियों में नहीं, बल्कि वहां के लोगों के अपनापन और मेहमाननवाजी में भी दिखाई देती है।

वायरल वीडियो कुछ यूजर्स ने बुजुर्ग महिला के स्नेह की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने जवान के सम्मानपूर्ण व्यवहार को सराहा। लोगों का कहना है कि अजनबियों के बीच हुई यह छोटी-सी मुलाकात इंसानियत, सम्मान और अपनापन का खूबसूरत उदाहरण है।

An elderly Kashmiri woman offered plums to a CRPF jawan.
घोड़े की आखिरी विदाई ने किया भावुक, अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने गले लगाकर दी अंतिम विदाई; वीडियो वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com