शख्स ने पॉपकॉर्न खाते हुए इंजॉय किया थिएटर के बाहर हुआ झगड़ा, लोगों ने कहा- एक टिकट में दो शो देख लिए
Man Enjoying Theatre Fight : फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मची अफरा-तफरी के बीच एक शख्स आराम से पॉपकॉर्न खाता नजर आया, जिसने वीडियो को वायरल बना दिया। लोगों ने लिखा कि भाई ने एक टिकट में दो शो देख लिए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Popcorn Man Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार लेकिन हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो धुरंधर: द रिवेंज की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर के बाहर का बताया जा रहा है, जहां फैंस की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
लेकिन इस भीड़ के बीच माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोग आपस में बहस, नारेबाजी और धक्का-मुक्की करते नजर आए। वीडियो में लोगों के गुस्से और शोर से साफ समझ आता है कि स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी।
Man Eating Popcorn While Watching Fans Fight Over Dhurandhar 2 Goes Viral pic.twitter.com/JFZj5LFT7F — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
थिएटर के बाहर शख्स ने पॉपकॉर्न खाते हुए देखा झगड़ा
हालांकि इस पूरे हंगामे के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भीड़ और लड़ाई के बीच एक शख्स हाथ में पॉपकॉर्न का बड़ा टब लिए बेहद आराम से खड़ा था। वह बिना किसी चिंता के लगातार पॉपकॉर्न खाता रहा और आसपास हो रही बहस को बस देखता रहा।
न तो उसने किसी झगड़े में दखल दिया और न ही वहां से हटने की कोशिश की। उसकी यह बेफिक्र और शांत मुद्रा इस अफरा-तफरी के बीच बिल्कुल अलग नजर आ रही थी, मानो वह इस पूरे सीन को किसी फिल्म की तरह एंजॉय कर रहा हो।
ये खबर भी पढ़ें : कंटेंट क्रिएटर की PM मोदी से अपील- पिता को शुगर, मीठा कम खाने की सलाह दें; PM ने भी शुगर कम करने का दिया सुझाव
लोगों ने कहा- भाई ने एक टिकट में दो शो देख लिए
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस शख्स को लेकर जमकर मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “भाई ने एक टिकट में दो शो देख लिए,” तो दूसरे ने कहा, “बस पॉपकॉर्न और लाइव एंटरटेनमेंट।”
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पल को किसी फिल्मी सीन जैसा बताया। कुल मिलाकर, यह वीडियो दिखाता है कि कभी-कभी हंगामे के बीच भी कुछ लोग अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं और वही पल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हो जाते हैं।
