गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Civic Sense Issue : गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाने वाले व्यक्ति का वीडियो वायरल, लोगों ने सिविक सेंस पर उठाए सवाल। यह वीडियो लोगों को सार्वजनिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दे रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wet Cement Road : आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की प्रतिक्रिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। पहले लोग किसी घटना को देखकर वहीं प्रतिक्रिया देकर आगे बढ़ जाते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग ऐसे पलों को कैमरे में कैद कर इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं।
यही वजह है कि हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन पर लोग खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और गुस्सा भी दिलाया।
This is why India will never develop. zero civic sense pic.twitter.com/Z4GUiy2hKW — Rebellious 2.0🕊️ (@RebelliousPari8) April 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
ट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
सड़क पर गिरे बेहोश शख्स की ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान, वायरल वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे चाचा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर नया सीमेंट डाला गया है और वह अभी पूरी तरह सूखा नहीं है। ऐसे में एक व्यक्ति, जिसे सोशल मीडिया पर ‘चचा’ कहा जा रहा है, अपनी स्कूटी लेकर उसी गीली सड़क पर चढ़ जाता है। कुछ ही दूरी तय करने के बाद उसकी स्कूटी सीमेंट में फंस जाती है।
इसके बाद वह पैरों से धक्का देकर स्कूटी को निकालने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान पूरी सड़क पर गहरी निशानियां बन जाती हैं। इस हरकत से सड़क निर्माण में लगी मेहनत पर पानी फिरता साफ नजर आता है।
ये खबर भी पढ़ें : ‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO
लोगों ने इसे सिविक सेंस की कमी का उदाहरण बताया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे सिविक सेंस की कमी का उदाहरण बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे लोग बाद में सरकार को दोष देते हैं।
एक यूजर ने लिखा कि “मेहनत पर पानी फेर दिया”, वहीं दूसरे ने कहा कि “इसी वजह से विकास की रफ्तार प्रभावित होती है।” यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बन गया है, बल्कि लोगों को सार्वजनिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दे रहा है।
