AI से सवाल पूछकर फंसा युवक, जवाब सुनकर लोग बोले- ‘ये तो उल्टा पड़ गया’
AI Funny Conversation Video : एक वायरल वीडियो में युवक AI से बाइक सर्विस को लेकर सवाल पूछता है, लेकिन जवाब ऐसा मिलता है कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
AI Response Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जो लोगों का ध्यान खींच लेता है। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और Artificial Intelligence (AI) के बीच हुई बातचीत लोगों को हंसा रही है।
वीडियो में युवक एक साधारण सा सवाल पूछता है, लेकिन AI का जवाब सुनकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं। यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
युवक को AI की मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल
वीडियो में युवक AI से पूछता है कि उसके घर से करीब 100 मीटर दूर सर्विस सेंटर है और उसे अपनी बाइक सर्विस करवानी है, तो वह पैदल जाए या बाइक से जाए। इस पर AI जवाब देता है कि इतनी कम दूरी के लिए पैदल जाना ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे समय बचेगा और बाइक चलाने की जरूरत नहीं होगी।
लेकिन इसके बाद युवक ऐसा सवाल पूछता है, जो पूरे जवाब को ही पलट देता है। वह पूछता है कि अगर वह पैदल जाएगा, तो बाइक सर्विस कैसे होगी? यह सुनकर AI भी अपनी गलती समझता है और फिर बाइक से जाने की सलाह देता है।
ये खबर भी पढ़ें : जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर “astha_way” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 99 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि इस वीडियो के असली या स्क्रिप्टेड होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसके मजेदार कंटेंट ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पर हंसी वाले रिएक्शन दे रहे हैं, तो कुछ इसे AI की ‘ओवर स्मार्टनेस’ बता रहे हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो दिखाता है कि तकनीक कितनी भी एडवांस क्यों न हो, कभी-कभी साधारण सवाल भी उसे उलझा सकते हैं।
