

मुंगेर : बिहार से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां मुंगेर में एक ASI की हत्या कर दी गई है। इन ASI की तेज धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। इस खौफनाक कांड को तब अंजाम दिया गया जब दारोगा दो गुटों के बीच झड़प को रोकने पहुंचे थे। वहीं इस दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वो बेहद ही ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी हो कि कुछ दिन पहले ही अररिया में भी एक दारोगा राजीव रंजन की भी इसी तरह अपराधी को छुड़ाने के दौरान हत्या कर दी गई थी।
वहीं इस खतरनाक हमले की घटना पर मुंगेर सदर SDPO अभिषेक आनंद ने बताया कि, शुक्रवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली कि नंदलालपूर गांव में एक परिवार द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन के लिए ASI संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी और उसके पूरे परिवार के द्वारा उन पर हमला किया गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। इस मामले में जो भी अभियुक्त हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी दें कि, ASI संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले थे और एक साल से मुफसिल थाना में तैनात थे। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि घायल ASI डायल 112 पर तैनात थे। उन्हें बीते शुक्रवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस किसी बात को लेकर जोरदार मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचे। वो दोनों गुटों को समझाने की कोशिश कर रहे थे।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
तभी इस बीच अचानक एक पक्ष के उपद्रवियों ने संतोष के सिर पर तेज धार हथियार से जबरदस्त वार किया गया । बताया जा रहा है कि उनके सिर पर कई बार हमला किया गया। इसके चलते वो बुरी तरह से जख्मी हो गए। अचानक हुए इस कांड से पूलिस टीम भी सकते में रह गई। उन्हें फौरन सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन तब डॉक्टरों ने उनकी हालत काबू से बाहर जाते देख उन्हें जल्द पटना ले जाने को कहा। इसके बाद पटना में इलाज के दौरान ASI संतोष की मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद पुलिस फोर्स ने भारी तादाद में मोर्चा संभाला। वहीं नंदलालपुरा गांव को छावनी में तब्दील कर आरोपियों की सघन तलाशी शुरू की है।