IIT-Bombay Campus में तेंदुए का खौफ, CCTV में कैद हुआ कुत्ते पर हमला; छात्रों और कर्मचारियों में दहशत
IIT Bombay Leopard Attack : मुंबई के IIT-Bombay कैंपस में तेंदुए के हमले का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेंदुआ एक आवारा कुत्ते को मारकर ले जाता दिख रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Leopard Attack CCTV Video : मुंबई के पवई स्थित IIT-Bombay कैंपस में तेंदुए की मौजूदगी ने छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सामने आए एक CCTV वीडियो में एक तेंदुआ स्टाफ हॉस्टल इलाके के पास एक आवारा कुत्ते का शिकार करता नजर आया।
बताया जा रहा है कि यह घटना 19 जून की रात करीब 2 बजे हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
A Leopard Entered IIT Bombay Campus at Staff Hostel and Viciously Attacked a Dog Caught on CCTV Camera😳 pic.twitter.com/bsfcUvBTXS — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
IIT-Bombay कैंपस में तेंदुए का हमला
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ता सीढ़ियों के पास खड़ा है और बार-बार एक दिशा में देख रहा है, मानो उसे किसी खतरे का आभास हो गया हो। कुछ ही सेकंड बाद एक तेंदुआ चुपचाप वहां पहुंचता है और कुत्ते पर झपट्टा मार देता है।
कुत्ता खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन तेंदुआ उसकी गर्दन दबोच लेता है। कुछ ही पलों में तेंदुआ उसे मार देता है और शव को मुंह में दबाकर अंधेरे में गायब हो जाता है। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
ये खबर भी पढ़ें : पुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
कैंपस में छात्रों के बीच डर का माहौल
इस घटना के बाद IIT-Bombay कैंपस में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों के बीच डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पवई क्षेत्र जंगल और हरित क्षेत्रों के करीब होने के कारण पहले भी तेंदुए देखे गए हैं, लेकिन रिहायशी इलाके के इतने करीब उनका पहुंचना चिंताजनक है।
कई लोगों ने रात के समय अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और वन विभाग की निगरानी बढ़ाने की मांग की है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों पर बढ़ते दबाव और भोजन की तलाश में जंगली जानवर अक्सर आबादी वाले इलाकों की ओर आ जाते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की जरूरत है।
