Pic : Social Media
नई दिल्ली : अपनी शादी में कुछ अलग करना या फिर उसे यादगार लगभग हर कपल बनाना चाहता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा ये वेडिंग कार्ड (Wedding Card) भी उनमें से एक है। आपको बता दें कि इस वेडिंग कार्ड में शादी के निमंत्रण में भारतीय विवाहों को नियंत्रित करने वाले कानूनों और अधिकारों का उल्लेख है। जिसे पढ़कर आपका सिर चकराने लगेगा।
दरअसल, यह वेडिंग कार्ड असम (Assam) के गुवाहाटी में एक वकील ने छपवाया है। जी हां आपने सही सुना। इस कार्ड के मुताबिक दूल्हे का नाम अजय शर्मा है और दुल्हन का नाम पूजा शर्मा। इस शादी के कार्ड की थीम संविधान (Indian Constitution) है। इस कार्ड में समानता का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्याय के तराजू के दोनों तरफ दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा हैं।
अनोखे शादी के कार्ड की फोटो (Viral) तो जरूर देखें…
गौरतलब है कि शादी के इस कार्ड में लिखा है कि विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक कॉन्स्टीट्यूएंट है। मेरा इस फंडामेंटल अधिकार का उपयोग करने का समय रविवार यानी 28 नवंबर 2021 है। जब वकीलों की शादी होती है, तो वे ‘हां’ नहीं कहते हैं, वो कहते हैं कि हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं।
हालांकि, इस पर शादी का साल 1 दिसंम्बर 2021 लिखा हुआ है। जिससे पता चलता है की यह कार्ड 1 साल पहले छपवाया गया था, लेकिन ये आज भी सुर्खियों में बना हुआ है।