‘बना वीडियो…’, महिला कांस्टेबल ने दिखाई दादागिरी, सरेराह कर दी युवती की पिटाई
सोशल मीडिया पर एक महिला यातायात कांस्टेबल की सड़क पर दादागिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। कांस्टेबल ने यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए एक लड़की को सरेराह थप्पड़ जड़ दिया।
- Written By: आकाश मसने
युवती को थप्पड़ जड़ती महिला कांस्टेबल (सोर्स: वीडियो)
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक महिला यातायात कांस्टेबल की सड़क पर दादागिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोपहिया वाहन पर सवार युवती की पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी, लेकिन साथ ही कहा कि उसका इरादा गलत नहीं था।
सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो आया जिसमें कांस्टेबल प्रणीता मुसने को एक स्कूटर पर सवार तीन युवतियों से गाली गलौज करते और उनमें से एक को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जो कानून के खिलाफ है।
यहां देखें वीडियो
लातूर में रेनापुर नाका पर बनाये गये इस वीडियो में कांस्टेबल को तीनों युवतियों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए देखा गया। बाद में कांस्टेबल ने तीनों में से एक युवती को थप्पड़ भी मारा। साथ ही वीडियो बना रहे शख्स को भी धमकी देते हुए भी नजर आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट ने ऑटो रिक्शा से शुरू किया लंबा सफर, कोच्चि से जैसलमेर जा रहे दो विदेशी
कीमोथेरेपी से पत्नी के बाल झड़ने पर पति ने भी मुंडवाया सिर, भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक
Public divided: Discipline or abuse of power? 🤔 🚨 SHOCKING NEWS 🚨
Woman Traffic Constable SLAPS young girls in Latur for riding triple-seat on a scooter! 😳 No challan. No warning. Just a tight slap.
Girls apologized and promised not to repeat it.#Latur #TrafficPolice pic.twitter.com/TDh8U2us5T — Prakash (@Prakash20202021) June 24, 2025
क्या बोले महिला कांस्टेबल प्रणीता मुसने?
सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मुसने ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि वह पिछले ढाई साल से यातायात विभाग में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटियों को ट्यूशन के लिए छोड़ने के बाद अपनी ड्यूटी पर जा रही थी और तभी मैंने तीन युवतियों को दोपहिया वाहन लापरवाही से चलाते हुए देखा।
कांस्टेबल प्रणीता मुसने ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं से सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उनसे उल्टा जवाब देते हुए कहा कि अपने काम से मतलब रखों। कांस्टेबल ने कहा कि वे लापरवाही से गाड़ी चलाती रहीं और दोपहिया वाहन चला रही एक लड़की सही तरीके से बैठी भी नहीं थी।
मां के तौर पर की कार्रवाई: मुसने
कांस्टेबल कहा कि इसके बाद मैंने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैंने महिला को थप्पड़ लगाया। मुसने ने कहा कि उन्होंने उस समय एक मां के तौर पर यह कार्रवाई की न कि पुलिस कांस्टेबल के तौर पर।
वंदे भारत एक्सप्रेस में चले लात-घूंसे, भाजपा विधायक के समर्थकों ने यात्री काे पीटा, VIDEO
कांस्टेबल प्रणीता ने कहा कि मैंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह भी गलत थी और मैं उन महिलाओं तथा उनके माता-पिता से माफी मांगती हूं। लेकिन मेरा इरादा गलत नहीं था। लातूर में पुलिस अधिकारियों से इस घटना पर टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है।
