बाथरूम में दिखा ‘मिनी चिट्टी’ का टैलेंट! नहाते हुए बच्चे ने बनाए अलग-अलग हेयर स्टाइल, वीडियो ने जीता दिल

Kid Bathroom Hairstyle Video : बाथरूम में नहाते हुए अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाते बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
A kid making creative hairstyles in the bathroom is being called a “mini Chitti” online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Creative Bathroom Hairstyle Video : आज के डिजिटल दौर में हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और लोग हर छोटे-बड़े पल को कैमरे में कैद करने लगे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं।

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे का अनोखा टैलेंट देखने को मिल रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

नहाते हुए बच्चे ने साबुन के झाग से बनाया हेयर स्टाइल

वायरल वीडियो में एक बच्चा बाथरूम में नहाते हुए अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाता नजर आता है। पानी और झाग की मदद से वह अपने बालों को हर बार नए अंदाज में सेट करता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

बच्चे का यह क्रिएटिव अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को इतना पसंद आया कि कई यूजर्स ने उसे चिट्टी यानी Robot के रोबोट से तुलना कर दी। कुछ लोगों ने तो उसे ‘मिनी चिट्टी’ तक कह दिया।

लोगों ने लिखा- टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @agastya_thakur_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, “बाथरूम टैलेंट।” वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

किसी ने लिखा “चिट्टी मिनी वर्जन,” तो किसी ने कहा “ये बच्चा अलग ही लेवल का है।” कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ यह भी दिखाता है कि टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता- बस नजर और अंदाज खास होना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com