Viral Video: केरल का साफ-सुथरा रेलवे स्टेशन देख हैरान लोग, नहीं दिखी जरा भी गंदगी
Kerala Clean Railway Station : सोशल मीडिया पर केरल के एक बेहद साफ रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल, लोग बोले- ऐसी सफाई हर जगह होनी चाहिए। यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि शिक्षा का असर साफ दिखता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Railway Station Cleanliness : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रेलवे स्टेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आमतौर पर जहां रेलवे स्टेशनों पर गंदगी देखने को मिल जाती है, वहीं इस वीडियो में दिख रहा स्टेशन बिल्कुल साफ-सुथरा नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह स्टेशन केरल का है। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर कहीं भी कूड़ा या गंदगी दिखाई नहीं देती, बल्कि हर तरफ साफ-सफाई ही नजर आती है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है।
केरल का साफ-सुथरा रेलवे स्टेशन
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर एक कागज का छोटा सा टुकड़ा तक नहीं पड़ा है। यह नजारा इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर व्यस्त स्टेशनों पर इतनी सफाई बनाए रखना आसान नहीं होता।
ऐसे में यह साफ दिखता है कि वहां के लोग और प्रशासन दोनों ही सफाई को लेकर सजग हैं। कई लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि अगर हर जगह ऐसे ही साफ-सफाई रखी जाए, तो देश की तस्वीर बदल सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : Viral Video: बालकनी में चिलचिलाती धूप में पालतू डॉग को बांधकर गया परिवार, वीडियो देख भड़के लोग
लोगों ने केरल में सफाई की तारीफ की
इस वीडियो को Instagram पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि “शिक्षा का असर साफ दिखता है” और “यह स्टेशन पान की थूक से मुक्त है।”
यह वायरल वीडियो सिर्फ एक जगह की सफाई नहीं दिखाता, बल्कि यह भी संदेश देता है कि अगर लोग जागरूक हों, तो सार्वजनिक जगहों को साफ रखना मुश्किल नहीं है।
