- Hindi News »
- Viral »
- Kerala Cheif Secratary Sarada Muraleedharan Black Color Skintone Controversy Social Media Post Viral Slams Remark Against Her Dark Skin
केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन की रंगभेद पर भावुक पोस्ट, बोलीं- काला रंग शर्म की बात क्यों?
केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन ने रंगभेद टिप्पणी पर दर्द साझा किया, कहा- कालेपन को अपनाना है, समाज इसे कमजोरी समझता, पर यह ताकत है।
- Written By: सौरभ शर्मा

केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम: केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया जिसने समाज में रंगभेद को लेकर गहरी चर्चा छेड़ दी है। शारदा, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में अपने पति वी. वेणु से मुख्य सचिव का पद संभाला था, ने बताया कि कैसे उनके रंग को लेकर टिप्पणी की गई और कैसे इस टिप्पणी ने उन्हें जीवनभर झेली गई हीन भावना को सामने लाने पर मजबूर कर दिया। किसी ने उनकी तुलना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व उतना ही काला है जितना उनके पति का सफेद था। इस टिप्पणी ने न केवल उनके आत्मसम्मान को झकझोर दिया, बल्कि उनके भीतर दबी पीड़ा को भी बाहर ला दिया।
जब कालेपन को शर्म नहीं, गर्व बनाना पड़ा
शारदा मुरलीधरन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मुझे अपने कालेपन को अपनाना है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी टिप्पणी थी जो उनके भीतर वर्षों से दबे जख्मों को कुरेद गई। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कैसे सात महीनों से लगातार उनकी तुलना उनके पति के कार्यकाल से की जा रही थी। लेकिन इस बार बात सिर्फ प्रदर्शन की नहीं थी, बल्कि उनके रंग को ‘काला’ कहकर नीचा दिखाया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में काले रंग को हमेशा नकारात्मकता और हीनता का प्रतीक बना दिया गया है, जबकि वास्तव में काला रंग ऊर्जा का प्रतीक है, वह रंग जो हर चीज को अपने में समेट लेता है, जो शाम के पहनावे का आकर्षण बनता है और बारिश का वादा करता है।
केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन की पोस्ट
सम्बंधित ख़बरें
‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
क्या विदेश यात्रा पर लगेगा नया टैक्स? सोशल मीडिया के दावों पर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिया बड़ा जवाब
Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा

बच्चों ने सिखाया कि काला भी सुंदर
शारदा ने अपने पोस्ट में बताया कि बचपन में उन्होंने अपनी मां से यह तक पूछा था कि क्या वह उन्हें फिर से जन्म दे सकती हैं ताकि वह गोरी होकर इस दुनिया में आएं। यह बताता है कि कैसे समाज का रंगभेद हमारे भीतर आत्महीनता भर देता है। लेकिन उनकी सोच तब बदली जब उनके बच्चे आए। उन्होंने लिखा कि उनके बच्चों ने काले रंग को गर्व और सुंदरता के रूप में देखा। उन्होंने जहां कमियां ढूंढी, वहीं उनके बच्चों ने खूबसूरती देखी। उनके बच्चों ने सिखाया कि काला भी सुंदर है, आत्मविश्वास का रंग है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने भी शारदा के इस पोस्ट की सराहना करते हुए कहा, सैल्यूट शारदा मुरलीधरन, आपके हर शब्द दिल को छू जाने वाले हैं। यह विषय वाकई चर्चा का हकदार है। मेरी मां का रंग भी गहरा था और मैं इस भावना को समझता हूं। शारदा मुरलीधरन का यह भावुक और बेबाक पोस्ट इस बात की गवाही है कि अब समय आ गया है जब समाज को रंगभेद जैसे मुद्दों पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। उनका यह अनुभव कई और लोगों को अपनी हीन भावना से बाहर निकलने की प्रेरणा दे सकता है।
Kerala cheif secratary sarada muraleedharan black color skintone controversy social media post viral slams remark against her dark skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
May 16, 2026 | 08:04 PM80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
May 16, 2026 | 07:55 PMकिसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
May 16, 2026 | 07:50 PMभंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
May 16, 2026 | 07:48 PMबिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
May 16, 2026 | 07:41 PM‘मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता’…’उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल’, Salman Khan ने खोले अपने राज़
May 16, 2026 | 07:38 PMMP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
May 16, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














