एलेप्पी बैकवाटर्स में बुजुर्ग की अनोखी पहल, नाव से निकाल रहे प्लास्टिक बोतलें
Elderly Man Cleaning Plastic Bottles : केरल के एलेप्पी बैकवाटर्स में एक बुजुर्ग नाव से प्लास्टिक बोतलें निकालते नजर आए। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सिविक सेंस को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Civic Sense India : केरल के खूबसूरत Alleppey Backwaters को ‘ईस्ट का वेनिस’ कहा जाता है। यहां की शांत नहरें, झीलें और हाउसबोट्स हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। लेकिन इसी प्राकृतिक सुंदरता के बीच पानी में तैरती प्लास्टिक बोतलें एक कड़वी सच्चाई भी दिखाती हैं।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति बैकवाटर्स से प्लास्टिक बोतलें निकालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे खूब सराहा जा रहा है।
लोगों की लापरवाही दिखाता यह वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज Riddhi Plant द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में दिखता है कि सुबह की पहली किरण के साथ ही यह बुजुर्ग अपनी संकरी लकड़ी की नाव लेकर निकल पड़ते हैं। वह पानी में तैरती प्लास्टिक बोतलों को एक-एक कर इकट्ठा करते हैं।
कुछ ही देर में उनकी नाव बोतलों से भर जाती है, जिन्हें कथित तौर पर पर्यटक इस्तेमाल के बाद वहीं फेंक देते हैं। उनकी यह पहल न सिर्फ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी दिखाती है, बल्कि समाज को भी एक बड़ा संदेश देती है।
ये खबर भी पढ़ें : AC पर कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक, रोंगटे खड़े कर देगा ‘मायानगरी’ का ये Video
‘सिविक सेंस’ को लेकर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद ‘सिविक सेंस’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर हम किसी जगह पर प्लास्टिक की बोतल ले जा सकते हैं, तो उसे वापस लाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
एलेप्पी जैसे पर्यटन स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के लिए सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को आगे आना होगा। बुजुर्ग की यह छोटी सी कोशिश बताती है कि बदलाव की शुरुआत एक इंसान से भी हो सकती है।
