बेहोश समझ रहे थे, अचानक तेंदुए ने कर दिया हमला! देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Leopard Attack Video: कर्नाटक के दावणगेरे हाईवे पर कार की टक्कर से घायल तेंदुए ने रेस्क्यू टीम पर अचानक हमला कर दिया। हमले का वीडियो वायरल है। बाद में तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
Karnataka Leopard Attack Video
तेंदुए के हमले का VIDEOAI Image
Published on
Updated on

Karnataka Leopard Attack Video: कर्नाटक के दावणगेरे हाईवे पर एक डरावना मंजर देखने को मिला, जहां कार की टक्कर से घायल एक तेंदुआ रेस्क्यू टीम पर ही अटैक कर दिया। सोशल मीडिया पर हो रहे हमले के वीडियो ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी। उसी समय ऐसा हादसा हुआ, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

बता दें कि हाईवे पर कार की चपेट में आने के बाद घायल पड़ा तेंदुआ काफी कमजोर दिख रहा था। लेकिन रेस्क्यू करते समय अचानक उसने एक वन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया।

हाईवे पर लाचार दिख रहा था घायल तेंदुआ

एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कर्नाटक के दावणगेरे में तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था। तेंदुआ सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर उसे बचाने और सुरक्षित इलाज के लिए ले जाने के वास्ते मौके पर पहुंची थी।

बेहोश समझ रही थी रेस्क्यू टीम तभी हुआ हमला

रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को सुरक्षित काबू में करने के लिए उसे बेहोशी की दवा वाला इंजेक्शन दिया। रेस्क्यू टीम को लगा कि तेंदुआ बेहोश हो चुका है, लेकिन दवा का असर पूरी तरह से फैल पाता कि उससे पहले ही तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। तेंदुआ रेस्क्यू करने पहुंचे एक वन अधिकारी पर झपट पड़ा और उसे जमीन पर पटक दिया।

टीम की सूझबूझ से बची जान

अचानक हुए जानलेवा हमले से हाइवे पर अफरातफरी मच गई। रेस्क्यू टीम के साथी कर्मचारियों ने बिना एक पल गंवाए तत्काल मोर्चा संभाला और डंडों की मदद से तेंदुए का ध्यान दूसरी ओर भटकाया। किसी तरह रेस्क्यू टीम का अधिकारी अपनी जान बचाकर वहां से उठने में कामयाब रहा। वहीं घायल तेंदुआ रेंगते हुए सड़क के किनारे घास वाली झाड़ियों में भाग गया।

Karnataka Leopard Attack Video
3 साल के मासूम को घर से उठा ले गया तेंदुआ, गोंदिया में मची चीख-पुकार, वन विभाग ने शूटर्स किए तैनात

तेंदुए को अस्पताल पहुंचाया गया

हमले के बाद भी वन विभाग की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए आखिरकार तेंदुए को रेसक्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद तेंदुए को इलाज के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय में भेजा गया है। जहां उसकी चोटों का इलाज जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com