Jio की लिस्टिंग सेरेमनी में छाए अंबानी परिवार के नन्हे सितारे, बच्चों की शरारतों ने चुराई महफिल; VIDEO वायरल

Ambani family Children: बच्चें मन के सच्चे होते हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता हमारा जन्म किस परिवार में हुआ है। बच्चे मन की करनी होती है। इसी बीच अंबानी परिवार के नन्हे सितारे VIDEO वायरल हो रही है।
jio listing ceremony ambani family little stars
जियो लिस्टिंग समारोह में अंबानी परिवार के नन्हे सितारों सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अंबानी परिवार के बच्चों की शरारतों ने चुराई महफिल

  • jio की लिस्टिंग सेरेमनी में छाए अंबानी परिवार के नन्हे सितारे

  • इंटरनेट पर बच्चों की वीडियो हुई वायरल, लोग दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रिया

The Ambani family Little Stars Stole The Show At The Jio Listing Ceremony: दिल तो बच्चा है जी सुने होंगे। सच कहा गया है दिल को बच्चों जैसा ही प्रकृति ने बनाया है, जैसे बचपने में बेफ्रिक्री रहती वैसे ही दिल भी बेफ्रिक रहना चाहता है। बच्चे बेपरवाह और हरफनमौला होते हैं। कहा जाता है कि बचपना जीवन की सबसे खुबसूरत अवस्था होती है। जहां न कोई दिखावापन न कोई शर्म और न ही किसी से भय। जहां जो मन हो वो किया जाए। मनमस्त, अल्लड़पन, शैतानी बच्चों की पहचान है। उन्हें नहीं फर्क पड़ता कि हमारा परिवार अमीर है या गरीब। उन्हें तो बस मतलब होता जीवन को खुलकर जीने और हर एक पल का आनंद उठाने से।

बच्चों की उछलकूद को शैतानी नहीं बल्कि मस्ती कहना ज्यादा लाजमी होगा। असल में कल से ही अंबानी परिवार के बच्चों की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर हर तीसरी वीडियो अंबानी परिवार के बच्चों की मस्ती की दिख रही है। सभी वीडियो 28 अक्टूबर को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में जियो प्लेटफॉर्म्स की स्टॉक मार्केट लिस्टिंग सेरेमनी की है। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे सच में बच्चे दिल के सच्चे होते हैं।

jio listing ceremony ambani family little stars
पाकिस्तान में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा! सड़क पर गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर किया हंगामा, VIDEO वायरल

फूलों के बीच आराम फरमाता दिखा नन्हा बच्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में परिवार का एक छोटा बच्चा फूलों की सजावट के बीच लेटा हुआ दिखाई देता है। बड़े लोगों के लिए यह कार्यक्रम भले ही एक महत्वपूर्ण कारोबारी अवसर रहा हो, लेकिन बच्चे के लिए मंच की सजावट और आसपास का माहौल शायद खेलने-कूदने की एक नई दुनिया जैसा था। इस मासूम पल को देखकर कई यूजर्स ने इसे बच्चों की बेफिक्री और बचपन की सहजता से जोड़कर देखा।

jio listing ceremony ambani family little stars
राघोपुर नाव हादसा: बच्चों के तेरहवीं में पहुंचे प्रशांत किशोर, नेताओं के बीच चले लात घूंसे; VIDEO वायरल

आकाश अंबानी के संबोधन के बीच दौड़ता नजर आया बच्चा

एक अन्य वीडियो में अंबानी परिवार का नन्हा सदस्य मंच के आसपास दौड़ता दिखाई देता है। उस समय आकाश अंबानी वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान श्लोका मेहता बच्चे को वहां से ले जाने की कोशिश करती नजर आई। इस दृश्य ने कार्यक्रम के औपचारिक माहौल के बीच एक घरेलू और सहज पल को सामने ला दिया।

इन वीडियो की खास बात यही है कि जहां मंच पर कारोबार और कंपनी की उपलब्धियों से जुड़ी बातें हो रही थीं, वहीं बच्चों की अपनी ही दुनिया चल रही थी। उनकी चंचलता ने कार्यक्रम को देखने वालों के लिए एक अलग आकर्षण पैदा कर दिया।

सोशल मीडिया पर मिल रहे दिलचस्प रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जब वह बड़ा होगा और तो इसे किसी कंपनी के CEO के तौर पर देखेगा।

वहीं, एक अन्य यूजर की टिप्पणी ने लोगों का ध्यान खींचा, क्या यह देखना सुंदर नहीं है कि बच्चे बच्चे ही रहें और उनकी माँएं उनकी देखभाल करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com