मैं तुम्हारा बॉस हूं... बीच मीटिंग में महिला अधिकारी पर भड़के IAS राजीव रंजन, सस्पेंड करने की दी धमकी- VIDEO

IAS Rajiv Ranjan Viral Video: जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी राजीव रंजन का महिला अधिकारी बीनीश वानी से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल है। विवाद के बाद रंजन ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया।
IAS Officer Rajiv Ranjan Controversy
IAS राजीव रंजन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • IAS अधिकारी राजीव रंजन का समीक्षा बैठक का कथित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

  • महिला अधिकारी बीनीश वानी ने वीडियो को वास्तविक बताया और गरिमा की रक्षा की मांग की।

  • विवाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति समीक्षा के दौरान हुआ बताया जा रहा है।

  • राजीव रंजन ने गुस्से में कही गई बातों पर खेद जताया और अपना पक्ष रखा।

J&K IAS Officer Rajiv Ranjan Controversy: जम्मू-कश्मीर में एक सीनियर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राजीव रंजन विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने मीटिंग के दौरान एक महिला अधिकारी से बदतमीजी से बात करते हुए गाली-गलौज की। इसके अलावा अधिकारी को नौकरी से निकालने की सिफारिश करने की धमकी दी। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, राजीव रंजन वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान उनका रोजगार एवं परामर्श केंद्र में असिस्टेंट डायरेक्टर बीनीश वानी से विवाद हो गया। इस दौरान रंजन ने अपना आपा खो दिया और वानी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला? 

राजीव रंजन 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं बीनीश वानी 2015 बैच की जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीनीश वानी कार्यालय द्वारा तय लक्ष्यों के बारे में जानकारी दे रही थी। इस दौरान राजीव रंजन ने उन्हें किसी चीज के लिए रोका, लेकिन वानी नहीं रुकी। 

IAS Officer Rajiv Ranjan Controversy
भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राजीव रंजन के कई बार रोकने के बाद भी जब बीनीश वानी नहीं रुकीं, तो उन्होंने आक्रोश में आकर वानी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। राजीव रंजन ने कथित तौर पर बीनीश वानी को अपशब्द कहते हैं और कहते हैं कि मैं तुम्हारा बॉस हूं। तीखी बहसबाजी के बाद आईएएस अधिकारी ने एक अन्य महिला अधिकारी को बीनीश वानी के सस्पेंशन ऑर्डर टाइप करने को कहा।

महिला की गरिमा की रक्षा होनी चाहिए

वीडियो को लेकर बीनीश वानी ने कहा कि यह पूरी तरह से सही है। यह न तो मॉर्फ्ड है और न ही इसे एआई से बनाया गया है। वानी ने बताया कि पैर में चोट होने और छुट्टी पर होने के बाद भी उन्होंने घर से ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि एक महिला की गरिमा की रक्षा होनी चाहिए। कोई भी हमारे साथ इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकता। 

राजीव रंजन ने जताया खेद

वहीं इस घटना को लेकर आईएएस राजीव रंजन ने कहा कि अगर उन्होंने गुस्से में कुछ कह दिया है, तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी ने बार-बार चुप रहने के लिए अपील करने के बाद भी उन्हें उकसाती रही। अधिकारी के तौर पर हम सवाल नहीं पूछेंगे तो कौन पूछेगा? समीक्षा बैठकें कैसे होंगी और जिम्मेदारी कैसे तय की जाएगी? आईएएस ने महिला अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके लिए  हेल विद यू (भाड़ में जाओ) जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। 

IAS Officer Rajiv Ranjan Controversy
श्रीनगर में पहली बार सस्टेनेबल माउंटेन समिट, केंद्रीय मंत्री बोले- पहाड़ों में रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

पहले भी विवादों में रहे हैं राजीव रंजन 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी राजीव रंजन विवादों में रहे हों। इससे पहले उन्हें हथियारों के लाइसेंस मामले में अपनी भूमिका को लेकर CBI जांच का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले साल उनके और उनके परिजनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत दर्ज की गई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com