जामा मस्जिद में विदेशी टूरिस्ट से 4500 रुपये मांगने लगा ई-रिक्शा चालक, चायवाले ने बचाई इज्जत
Rickshaw Driver Overcharge Tourist : दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में विदेशी टूरिस्ट से ई-रिक्शा चालक ने 4500 रुपये मांगे, लेकिन पास खड़े चायवाले ने सही किराया बताकर मदद की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Tourist Viral Video : दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। बताया गया कि पहली बार भारत आए एक जर्मन टूरिस्ट पुरानी दिल्ली की गलियां, लोकल खाना और असली माहौल देखने पहुंचे थे।
वह किसी लग्जरी होटल या महंगे टूर की बजाय पुराने बाजारों का अनुभव लेना चाहते थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक उनके पास पहुंचा और सस्ते में पूरा मार्केट घुमाने का ऑफर दिया।
A traveler from Germany had recently arrived in Delhi for the first time. He wasn’t interested in luxury hotels or expensive places.
He wanted to explore the old streets, local food, and the real side of India people talk about online. That evening, he was walking near Jama… pic.twitter.com/mTbHIUlwf2 — Ramanand (@Ramanand06X) May 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलिया में Uber चलाकर 10 घंटे में कमाए 56 हजार! हरियाणा के युवक का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम रील्स से परेशान पति ने पत्नी का कराया प्रतीकात्मक पिंडदान, वीडियो वायरल
दिल्ली सोसाइटी में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
ई-रिक्शा चालक ने विदेशी टूरिस्ट से मांगे 4500 रुपये
पोस्ट के अनुसार ई-रिक्शा चालक विदेशी टूरिस्ट को करीब 30 मिनट तक भीड़भाड़ वाली गलियों में घुमाता रहा। उसने रास्ते में कई फूड स्टॉल और बाजार दिखाए। टूरिस्ट इस अनुभव से खुश नजर आ रहा था और मुस्कुरा रहा था। लेकिन जब सफर खत्म हुआ तो चालक ने 4500 रुपये मांग लिए।
यह सुनकर विदेशी टूरिस्ट हैरान रह गया। तभी पास में मौजूद एक चायवाला, जो पूरी बातचीत सुन रहा था, आगे आया और उसने टूरिस्ट को सही किराया बताया। उसने कहा कि लोग यहां अच्छी यादें लेकर जाते हैं, खराब अनुभव लेकर नहीं।
ये खबर भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया में Uber चलाकर 10 घंटे में कमाए 56 हजार! हरियाणा के युवक का वीडियो वायरल
यूजर्स की अपील भारत की छवि दुनिया में बेहतर बनाएं
बताया गया कि भारत छोड़ने से पहले टूरिस्ट ने कहा कि उसने भारत के दो चेहरे देख लिए। एक व्यक्ति उसका फायदा उठाना चाहता था, जबकि दूसरे ने उसकी मदद की। सोशल मीडिया पर लोग चायवाले की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे लोग ही देश की असली पहचान हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि भारत की छवि दुनिया में बेहतर बने।
