जयपुर में विदेशी महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, ‘मेहमाननवाजी’ पर उठे सवाल
Female Foreign Tourist Harassment : जयपुर के जल महल के पास विदेशी महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सुरक्षा और व्यवहार पर सवाल। यूजर्स ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Tourist Harassment Viral Video : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल क्लिप में कुछ युवक एक विदेशी महिला के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
यह घटना कथित तौर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जल महल के पास की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक महिला को घेर लेते हैं और उसके कंधे व गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाने लगते हैं, जिससे वह असहज और घबराई हुई नजर आती है।
Jaipur, near Jal Mahal… foreign tourists allegedly harassed, surrounded, filmed like objects. This is not “hospitality.” This is intimidation. People come to India with curiosity and respect… and leave with fear and trauma. One such video is enough to damage the image of… pic.twitter.com/PrTpYh5Jp3 — Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) March 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
Vat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
जयपुर में विदेशी महिला के साथ बदसलूकी
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर दिव्या गंडोत्रा टंडन द्वारा शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने इसे ‘मेहमाननवाजी’ नहीं बल्कि डराने-धमकाने जैसा व्यवहार बताया।
उन्होंने लिखा कि भारत आने वाले पर्यटक यहां की संस्कृति और सम्मान की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन ऐसे अनुभव उन्हें डर और सदमे के साथ वापस जाने पर मजबूर कर सकते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ के कारण महिला वहां से निकल भी नहीं पा रही थी, जो स्थिति को और गंभीर बनाता है।
ये खबर भी पढ़ें : पेट्रोल की टेंशन खत्म! जब बुलेट छोड़ ‘चेतक’ पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वायरल VIDEO
लोगों ने की पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद लोगों ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत हस्तक्षेप होना चाहिए।
साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष टूरिस्ट पुलिस तैनात की जाए, ताकि विदेशी मेहमानों को सुरक्षित माहौल मिल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी पर्यटक के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल असभ्य है, बल्कि यह देश की छवि को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाता है।
