वरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Varmala Ceremony Controversy : शादी के स्टेज पर वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला डालने के बजाय फेंक दी, जिसके बाद दूल्हे ने भी वैसा ही जवाब दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wedding Viral Video : शादी का दिन हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन माना जाता है, लेकिन कभी-कभी इसी खुशी के माहौल में ऐसा कुछ हो जाता है जो सभी को चौंका देता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच अजीब सा टकराव देखने को मिला। स्टेज पर दोनों परिवारों के लोग और मेहमान मौजूद थे और सभी की नजरें इस खास पल पर टिकी थीं। तभी दुल्हन का व्यवहार सबको हैरान कर गया।
कभी कभी ईंट का जवाब पत्थर से भी देना पड़ता हैं, ऐसी लड़कियां शादी क्यों करती है जब मर्जी नहीं होती हैं। pic.twitter.com/BoxNNNxEmJ — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) February 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
दुल्हन ने दुल्हे को फेंक कर मारी वरमाला
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दुल्हन को दूल्हे के गले में वरमाला डालनी थी, तो उसने माला को पहनाने के बजाय हल्के गुस्से या बेरुखी भरे अंदाज में फेंक दिया।
यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। माहौल में असहजता छा गई। हालांकि वजह क्या थी, यह वीडियो में साफ नहीं हो पाया है, लेकिन दुल्हन के इस रवैये ने सभी को हैरानी में डाल दिया।
ये खबर भी पढ़ें : मऊ में बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, वीडियो देख लोग भावुक और चिंतित
वीडियो लोगों के बीच बहस का मुद्दा बना
दुल्हन की इस हरकत के बाद दूल्हे ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। उसने भी माला उठाकर सामान्य तरीके से पहनाने के बजाय उसी अंदाज में दुल्हन की ओर फेंक दिया। इसके बाद माहौल और भी असहज हो गया।
यह वीडियो एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे मजाक में लिया तो कुछ ने इसे रिश्ते की शुरुआत के लिए अच्छा संकेत नहीं बताया। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर बहस का विषय बना हुआ है।
