वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Home Cooked Food Migrant Story : विदेश में रहने वाले लोगों के लिए घर की याद सबसे ज्यादा तब आती है जब बात खाने की होती है। ऐसे में अगर कोई अपनेपन से घर जैसा खाना दे दे, तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दिलप्रित टग्गर नाम की महिला ने शेयर किया है। वह सिडनी में रहती हैं और उन्होंने एक भारतीय बुजुर्ग व्यक्ति की कहानी साझा की है, जो उन्हें नियमित रूप से घर का बना खाना लाकर देते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग ‘इंडियन अंकल’ मुस्कुराते हुए ऑफिस में आते हैं और बड़े प्यार से पैक किया हुआ खाना उन्हें देते हैं। अलग-अलग क्लिप्स में वह कभी पराठे और अचार से भरे टिफिन लाते हैं, तो कभी स्नैक्स और अन्य घरेलू व्यंजन।
खास बात यह है कि यह सिलसिला सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अस्पताल में भी जाकर खाना पहुंचाते नजर आते हैं। वीडियो के कैप्शन में दिलप्रीत ने लिखा, “कुछ लोग आपके पास ही घर ले आते हैं,” और बताया कि विदेश में छोटे-छोटे ऐसे जेस्चर कितने मायने रखते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए और जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने लिखा कि ऐसे लोग प्रवासी समुदाय में परिवार जैसा सहारा बन जाते हैं। किसी ने अपने स्कूल के दिनों का टिफिन याद किया, तो किसी ने मजाक में पूछा कि ऐसे अंकल कहां मिलेंगे।
यह वायरल वीडियो सिर्फ एक इंसान की दरियादिली नहीं, बल्कि उस भावना को दिखाता है जो खाना, परिवार और अपनापन एक साथ जोड़ते हैं। खासकर प्रवासियों के लिए, घर का बना खाना सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि यादों, पहचान और सुकून का एहसास भी होता है।