2AC कोच में यात्री की चोरी पकड़ी गई, बैग से निकली रेलवे की चादरें और पिलो कवर; वीडियो वायरल
2AC Passenger Theft Bedsheet : 2AC कोच में सफर कर रहे एक यात्री को रेलवे की चादर और पिलो कवर चोरी करते हुए पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सिविक सेंस पर सवाल उठाए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Railway Bedsheet Theft Viral Video : भारतीय रेलवे की 2AC कोच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री को चादर और पिलो कवर चोरी करते हुए पकड़ा गया।
वीडियो में कोच अटेंडेंट उस व्यक्ति का बैग खुलवाता है, जिसमें से रेलवे की चादरें और तकिए के कवर निकलते हैं। इस दौरान अटेंडेंट नाराजगी जताते हुए कहता है कि यात्री बार-बार इस तरह सामान लेकर जा रहे हैं और हर किसी का बैग चेक करना संभव नहीं है।
> 18,208 sheets
> 2,796 blankets
> 3,08,505 towels
> 19,767 pillow covers All stolen from trains in just one year. And then we ask why we’re not as developed as China 🇨🇳 🤡 pic.twitter.com/IZijGqCvg6 — Gems (@gemsofbabus_) March 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नन्हीं बच्ची ने बिना हाथों वाले सहपाठी को अपने हाथों से खिलाया खाना, वीडियो ने जीत लिया दिल
इक पंचर होने पर हाईवे पर फंसी विदेशी महिला, तीन भारतीयों ने ऐसे की मदद, वायरल हुआ वीडियो
बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर को दिया फूल, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
बीच सड़क पर शख्स ने किया पत्नी पर हमला, युवकों ने महिला को बचाते हुए शख्स की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल
2AC कोच से चादर चोरी करते पकड़ा गया यात्री
2AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों से आमतौर पर बेहतर व्यवहार और जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है, क्योंकि यह श्रेणी महंगी मानी जाती है। लेकिन इस घटना ने ‘सिविक सेंस’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री बिना किसी झिझक के रेलवे की संपत्ति अपने बैग में रख रहा था। जबकि सामान्य तौर पर यात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वे इस्तेमाल के बाद चादर और कंबल सीट पर छोड़ दें या अटेंडेंट को लौटा दें।
ये खबर भी पढ़ें : 6 फीट लंबे विदेशी को 2AC बर्थ पड़ी छोटी, ट्रेन में फिट होने की कोशिश का वीडियो वायरल
लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक बताया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया, तो कुछ ने कहा कि सरकारी संपत्ति को निजी समझ लेना गलत मानसिकता को दर्शाता है। वहीं कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोच में कैमरा लगा दिया जाए, तो वह भी चोरी हो सकता है।
आंकड़ों के मुताबिक, हर साल हजारों चादरें, कंबल और तौलिए ट्रेनों से गायब हो जाते हैं। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि देश के विकास में केवल सरकार ही नहीं, बल्कि नागरिकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।
