जर्मन व्लॉगर और भारतीयों का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल, ‘हिंदुस्तान-जर्मनी जिंदाबाद’ के लगे नारे
German Vlogger Viral Video : भारत घूमने आए जर्मन व्लॉगर और स्थानीय लोगों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों देशों के प्रति प्यार और अपनापन देखने को मिला।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indians Hospitality Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत घूमने आए जर्मन व्लॉगर ऑस्कर अकोस्टा और भारतीय लोगों के बीच खास बातचीत देखने को मिलती है।
वीडियो में दिखाया गया है कि व्लॉगर सड़क पर लिफ्ट मांगता है और कार में जा रहे लोग उसे तुरंत बैठा लेते हैं। थोड़ी जगह में एडजस्ट करते हुए सफर शुरू होता है और बातचीत के दौरान जैसे ही व्लॉगर अपने देश का नाम जर्मनी बताता है, कार में बैठे लोग तुरंत फुटबॉल टीम की तारीफ करने लगते हैं।
जर्मन व्लॉगर और भारतीय लड़कों का दोस्ताना वीडियो
इस दौरान माहौल और भी दोस्ताना हो जाता है, जब भारतीय लोग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और व्लॉगर ‘जर्मनी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं। दोनों देशों के प्रति सम्मान और अपनापन इस छोटे से सफर में साफ नजर आता है।
बातचीत के बीच एक खास पल तब आता है, जब कार में बैठे एक शख्स अपने बच्चे से वीडियो कॉल पर बात करते हुए व्लॉगर को दिखाता है और कहता है कि उसके बच्चे का रंग भी उसी जैसा है। इस पर व्लॉगर मुस्कुराते हुए उसे पिता बनने की बधाई देता है, जिससे माहौल और भावुक हो जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : प्रीति जिंटा से गले मिलकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के सामने मनाया जश्न, देखें ये वायरल VIDEO
यूजर्स ने भारतीयों की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स भारतीयों की सादगी और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि भारतीय पहली मुलाकात में भी ऐसे घुल-मिल जाते हैं जैसे पुराने जानकार हों। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भारत की असली पहचान बताया, जहां भाषा और संस्कृति का अंतर होने के बावजूद दिल से जुड़ाव बन जाता है।
