‘जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा’… हार के बाद भी पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे
India vs Pakistan Fan Video : T20 मुकाबले के बाद कोलंबो स्टेडियम से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तानी जर्सी पहने फैन भारत की जीत के नारे लगाता दिखा। लोग इसे खेल भावना की मिसाल बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pakistani Fan Viral Video: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल बना हुआ है। कोलंबो स्टेडियम से सामने आया एक वीडियो खासा चर्चा में है। मैच खत्म हो चुका था और स्टेडियम में जीत का शोर गूंज रहा था।
इसी बीच भीड़ से एक ऐसी आवाज उठी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। वायरल वीडियो में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने एक फैन हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए नजर आता है, लेकिन वह भारतीय फैंस के साथ मिलकर नारे लगाता है-“जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा।”
पाकिस्तानी फैन ने लगाए इंडिया जीतेगा के नारे
यह वीडियो ICC T20 World Cup के दौरान खेले गए India vs Pakistan T20 match के बाद का बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस रील को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे 1.6 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
वीडियो में माहौल काफी खुशनुमा दिखाई देता है, जहां खेल की भावना सरहदों से ऊपर नजर आती है। हार के बावजूद उस फैन का यह अंदाज लोगों को हैरान भी कर रहा है और प्रभावित भी।
ये खबर भी पढ़ें : 10 करोड़ कमाने वाले NRI भी क्यों नहीं लौटते भारत? इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
अगर हरा नहीं सकते तो शामिल हो जाओ
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “मैं पाकिस्तानी हूं, लेकिन रिजल्ट पहले से पता था।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “अगर हरा नहीं सकते तो शामिल हो जाओ।”
कई लोगों ने इसे खेल भावना और भाईचारे की मिसाल बताया। भारत की जीत के जश्न के बीच यह वीडियो याद दिलाता है कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि जज्बात और आपसी सम्मान का भी नाम है। ऐसे पल दिखाते हैं कि खेल लोगों को जोड़ने की ताकत रखता है।
