Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महज 500 रुपये में इस बुजुर्ग ने पहना जूट की बोरियों से बना कुर्ता-पायजामा और पगड़ी, देखकर रह जाएंगे दंग

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Feb 19, 2023 | 03:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

उत्तर प्रदेश : सोशल मीडिया (Social Media) पर हमें आए दिन ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलती रहती हैं। जिसको देखने के बाद हम उसे देखते ही रह जाते हैं। जिसमें कुछ हंसाने वाले तो कुछ सोच में डालने वाले होते हैं। वहीं कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आते हैं जो बेहद ही इमोशनल होते हैं। वहीं अब एक ऐसी ही अनोखी तस्वीर सामने आई है जिसमें एक बुजुर्ग जूट (Jute) की बोरियों से बने हुए कुर्ता और पायजामा में दिखा।

जूट की बोरियों के कपड़े 

इतना ही नहीं वृद्ध शख्स ने जूट की बोरियों से बना हुआ पगड़ी भी अपने सिर पर पहन रखा था। जब हमारे नवभारत के रिपोर्टर ने उस बुजुर्ग से बातचीत की तो उसने अपना नाम बंसराज सिंह बताया जो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आजमगढ़ के करिया गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। रिपोर्टर से आगे की बातचीत में बुजुर्ग ने बताया कि इस जूट से बने कपड़े से उन्हें ठंड से राहत मिलती है साथ ही यह काफी आरामदायक होता है। 

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में खौफनाक वारदात! अंबरनाथ में 11 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, दिल दहला देगा ये Video

पहले पिस्टल में लोड की मैगजीन…फिर सीने से सटाकर चला दी गोली, दिल्ली से सामने आया मौत का लाइव VIDEO

नवभारत निशानेबाज: कथा करवाई, नहीं दी दक्षिणा कथावाचक को देना पड़ा धरना

‘काश ऐसा मुंबई में भी होता’, नॉर्वे में हिट एंड रन से बचाव के लिए बेघरों को बांटे गए ग्लोइंग ब्लैंकेट

जमीन से जुड़े होने का एहसास

वृद्ध शख्स ने यह भी कहा कि इस जूट के बने कपड़े से उन्हें जमीन से जुड़े होने का एहसास भी बना रहता है। जब रिपोर्टर ने बुजुर्ग से उनके जूट की बोरियों से बने कपड़ों के दाम के बारे में पूछा तो बंसराज सिंह ने बताया कि उन्होंने जूट की बोरियों को खरीदकर उसे सिलवाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस कुर्ता-पायजामा ( Jute Kurta-Pajama) को बनवाने में तीन मीटर की जूट की बोरी लगी है।

महज 500 रुपये में इस बुजुर्ग ने पहना जूट की बोरियों से बना कुर्ता-पायजामा और पगड़ी *जमीन से जुड़े होने का एहसास
*महज 500 रुपये में कपड़े तैयार
*जूट की बोरियों से बना पगड़ी #Up #UttarPradesh #Jute pic.twitter.com/FU6tWJ73Dh
— Damini Singh (@Damini_14) February 19, 2023

महज 500 रुपये में कपड़े तैयार 

उन्होंने 80 रुपये मीटर की जूट की बोरी खरीदी। 3 मीटर के लिए उन्होंने 240 रुपये खर्च किया और उन्होंने 120 रुपये कुर्ता-पायजामा की सिलाई दिया। हालांकि, उन्होंने इस जूट की बोरियों के बने कुर्ता-पायजामा को 7 महीने पहले सिलवाया था। बाकी के पैसों से बुजुर्ग ने सिर पर रखी पगड़ी को बनवाया था।    

बोरी वाला प्लाजो 

गौरतलब है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कपड़े की दुकान पर एक बोरी वाला प्लाजो टंगा हुआ नजर आया था। जो जूट की बोरियों जैसा दिखा था। जिसपर प्रिंटिंग करके नंबर आदि लिखा हुआ है, लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात इस प्लाजो का रेट था। 

दरअसल, इस बोरी वाले प्लाजो की कीमत 100-200 या 1000-2000 नहीं बल्कि पूरे 60000 रुपये है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसे देखकर लोग दंग रह गए थे। तो वहीं अब जुट का ये कुर्ता-पायजामा पैजामा सुर्खियों में है। 

In just rs 500 this old man wore a kurta pajama and turban made of jute sacks you will be stunned to see

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2023 | 03:47 PM

Topics:  

  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.