शादी के दिन भाग गया दूल्हा तो दुल्हन ने अकेले किया ब्याह, वायरल हो रहा मामला
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Instagram-kayleystead2206)
नई दिल्ली: प्यार में रह रहे कपल ब्याह को लेकर ढेर सारे सपने सजाते है और ऐसे में वो अपनी शादी को लेकर लंबा इंतजार भी करते है। लेकिन एक युवती के साथ जो हुआ उससे उसकी पूरी जिंदगी बदल गई और बदलें में उसने जो किया वह अब पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां दरअसल हम जिस महिला कि बात कर रहे है वह इंग्लैंड की रहने वाली है, बता दें कि उसका दूल्हा शादी वाले दिन ही छोड़ कर चला गया तो उसने अपनी शादी कैंसिल नहीं की बल्कि बिन दूल्हे के ही शादी रचा ली। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…
शादी के दिन नई आया दूल्हा
आपको बता दें कि इंग्लैंड की रहने वाली केली (Kayley Stead) अपने बॉयफ्रेंड के साथ चार सालों के लंबे रिलेशनशिप में थी। इतना ही नहीं बल्कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई भी रचा ली थी और लंबे समय से शादी के इंतजार में बैठी थी।
ऐसे में इस साल 15 सितंबर को 27 साल की केली (Kayley Stead) की शादी होना तय हुआ, शादी के दिन केली दुल्हन के जोड़े में सज- धज कर तैयार भी हो गई, लेकिन किस्मत ने जो पासा पलटा सब कुछ बदल गया। जी हां आपको बता दें कि केली का होना वाला पति शादी के लिए पहुंचा ही नहीं। केली को फोन पर ही जानकारी दे दी गई कि उसका दूल्हा बहुत दूर है और वह नहीं आ सकता, ऐसे में केलि ने जो किया वह चौंकाने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
फिर दुल्हन ने खुद से रचाया ब्याह
ऐसे में अब केली की शादी टूट चुकी थी, हालांकि शादी के लिए सारी तैयारियां पूरी थीं। जी हां फैमिली, फ्रेंड्स भी पहुंच चुके थे। दुल्हन भी जोड़े में सजी थी केवल दूल्हा ही नहीं पहुंचा था, लेकिन केली के परिवार वालों और दोस्तों ने उसकी शादी कैंसिल नहीं होने दी। उन्होंने केलीका सपोर्ट किया और उसे अकेले ही शादी का फंक्शन इंजॉय करने के लिए मना लिया।
