ट्रेन की खिड़की से लटकाया विशालकाय बक्सा! वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, रेलवे ने मांगी जानकारी
Train Window Metal Trunk Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन की खिड़की से एक विशालकाय टीन का बक्सा लटका हुआ नजर आ रहा है। लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Train Viral Video : भारतीय रेलवे से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन की खिड़की से एक विशालकाय टीन का बक्सा बाहर लटका हुआ दिखाई दे रहा है।
दावा किया जा रहा है कि यह वही बक्सा है, जिसे कुछ दिन पहले दो महिलाएं ट्रेन के दरवाजे से कोच के अंदर चढ़ाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उसका आकार बड़ा होने के कारण वह अंदर नहीं जा पाया था। हालांकि, दोनों वीडियो एक ही घटना से जुड़े हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रेन की खिड़की से लटकाया विशाल बक्सा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजर रही है और एक बड़ा टीन का ट्रंक कोच की खिड़की से रस्सियों के सहारे बांधा गया है। हैरानी की बात यह है कि बक्सा पूरी तरह हवा में लटक रहा है और कोच के अंदर बैठे दो यात्री उसे हाथ से पकड़कर संभालते नजर आते हैं।
वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति इस पूरे दृश्य को कैमरे में कैद करता है और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा। कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए रेलवे नियमों और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
ये खबर भी पढ़ें : Blinkit डिलीवरी बॉय ने बैग में डाला सांप, वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर लोग कर रहे तारीफ
वीडियो सामने आने पर रेलवे नियमों पर छिड़ी बहस
इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो महिलाएं एक विशाल टीन के बक्से को ट्रेन के कोच में चढ़ाने की कोशिश करती दिखाई दी थीं। उस वीडियो पर भी लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी थीं। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद बहस और तेज हो गई है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे सेवा ने सोशल मीडिया पर संबंधित यूजर से स्टेशन का नाम, ट्रेन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी मांगी है। रेलवे ने कहा है कि शिकायत मिलने पर रेल मदद (RailMadad) ऐप या हेल्पलाइन 139 के जरिए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो की सत्यता और दोनों घटनाओं के बीच संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।
