होली में लड़की के चेहरे पर लगा गहरा हरा रंग, धोते-धोते थक गई… वीडियो देख लोग बोले- ‘इंडियन लेडी हल्क’
Girl Green Color Face Holi : होली के दौरान एक लड़की के चेहरे पर इतना गहरा हरा रंग लगा दिया गया कि वह काफी देर तक उसे धोने की कोशिश करती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Holi Girl Viral Video : होली का त्योहार आते ही सोशल मीडिया रंगों से भरे मजेदार वीडियो से भर जाता है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के चेहरे पर इतना गहरा हरा रंग लगा दिया गया है कि वह उसे धोते-धोते परेशान नजर आ रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बार-बार पानी से अपना चेहरा साफ करने की कोशिश करती है, लेकिन रंग इतना गहरा है कि आसानी से उतरता हुआ दिखाई नहीं देता। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से खींच रहा है।
लड़की को हाली पर लगा पक्का रंग
वीडियो में लड़की के चेहरे के साथ-साथ उसके हाथों पर भी वही गहरा हरा रंग लगा हुआ दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि रंग काफी पक्का है और उसे साफ होने में कई दिन लग सकते हैं।
यही दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं। होली के दौरान अक्सर लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर देते हैं, लेकिन इस वीडियो में रंग की गहराई ने लोगों को खासा चौंका दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी महिला की दो बार हुई सिक्योरिटी चेकिंग, बोली- ‘इंडिया का पासपोर्ट भी हमसे मजबूत’
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर its_dhani_pandit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 2 लाख 91 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “यार ये तो चंदा मामा लग रही है।” दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “जादू की बहन।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इंडियन लेडी हल्क बन गए आप तो।” कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि आखिर लड़की पर इतना गहरा हरा रंग किसने डाल दिया। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
