Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाथियों के झुंड ने दी अपने बच्चे को Z+++ सुरक्षा, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा वीडियो

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jun 23, 2022 | 01:18 PM

(Image-Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जहां इंसान के लिए उनका बच्चा उन्हें बहुत प्रिय और अनोमल होता है ठीक उसी तरह जानवरों को भी उनके बच्चे बहुत प्यारे  होते है, वे भी हमारी तरह भावुक होते है। दरअसल इन दिनों हाथियों के झुंड का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जहां हाथियों के झुंड द्वारा हथिनी के बच्चे को एकदम तगड़ी सुरक्षा दे रहे है। इस वीडियो को देख लोग हाथियों (Elephants Viral Video) के झुंड की बहुत तारीफ कर रहे है और इस वीडियो को ‘बहुत खूबसूरत’ बता रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो वाकई में देखने लायक है… 

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो 

आपको बता दें कि यह वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने 22 जून को ट्विटर पर शेयर किया और  कैप्शन में लिखा है, ‘धरती पर हाथियों के झुंड के अलावा कोई और इतनी बढ़िया सुरक्षा नहीं दे सकता, यह Z+++ है।’ यह नजारा तमिलनाडु के कोयंबटूर का बताया जा रहा है।’ इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, अब भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान भी है, और प्यार भी जाता रहा है। 

No body on earth can provide better security than an elephant herd to the cute new born baby. It’s Z+++.
Said to be from Sathyamangalam Coimbatore road. pic.twitter.com/iLuhIsHNXp
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 22, 2022

 

सम्बंधित ख़बरें

Security Update: महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को मिली ‘Z+’ सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

अखिलेश यादव को मिली जान से मारने की धमकी या फिर है सियासी दांव, सपा ने क्यों की NSG सिक्योरिटी की मांग? यहां जानिए जवाब

हाथियों का खूबसूरत वीडियो 

वीडियो देखने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नजारा को चलते वाहन से फिल्माया गया है। लोगों को तमिल में बात करते सुना जा सकता है कि हाथी उनकी तरफ नहीं आएंगे, क्योंकि शावक उनके साथ है। वे यह भी कहते सुनाई देते हैं कि शावक को पैदा हुए एक हफ्ता हो चुका होगा। वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि हाथियों का झुंड सड़क पर चल रहा है, यह नजारा दिखने में बहुत प्यारा है इस वीडियो को देख आपका भी दिल खुश हो जायेगा।

जैसे ही झुंड एक मोड़ पर टर्न लेता है, तो उनके बीच हथिनी का बच्चा चलते हुए नजर आता है। झुंड के बीच वह पूरी तरह से सुरक्षित है, और इसलिए वो चलते हुए वयस्क हाथियों के साथ तालमेल रखने के लिए थोड़ा तेज चलता दिखाई देता है। 

Herd of elephants gave z protection to their child the video is viral on the internet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2022 | 01:18 PM

Topics:  

  • Z+ Security

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.