Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरिद्वार में गंगा की तेज धारा में बहने लगा कांवड़िया, SDRF जवान ने लगाई छलांग; रेस्क्यू का VIDEO वायरल

SDRF Rescue : हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा की तेज धारा में बह रहे नोएडा के एक कांवड़िए को SDRF जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। बहादुरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 31, 2026 | 03:03 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ganga Rescue Video : कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आया एक रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) का एक जवान गंगा की तेज धारा में बह रहे एक शिवभक्त की जान बचाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना हरिद्वार के कांगड़ा घाट की है, जहां कांवड़ यात्रा के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे।

लाखों कांवड़ियों की मौजूदगी के बीच सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं, क्योंकि नदी के तेज बहाव के कारण जरा सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। जवान की बहादुरी का यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है और यूजर्स उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

नोएडा (उ.प्र) निवासी शिवभक्त हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट पर नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद #UttarakhandPolice SDRF जवान ने तत्काल गंगा में कूदकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बचा लिया।#KanwarYatra2026#kanwaryatra pic.twitter.com/MDDb9lRd2Z — Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

PM Modi की मॉर्फ्ड रील्स का मामला गरमाया! हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की FIR

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO

राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO

पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO

SDRF जवान ने बचाई गंगा में डूबते शख्स की जान

यह वायरल वीडियो एक्स पर @uttarakhandcops हैंडल से साझा किया गया है। पोस्ट के अनुसार, कांगड़ा घाट पर तैनात SDRF टीम गश्त कर रही थी, तभी जवानों ने एक युवक को गंगा की तेज धारा में बहते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए SDRF कांस्टेबल नितेश खेतवाल बिना देर किए नदी में कूद पड़े।

उन्होंने तेज बहाव के बीच संघर्ष कर रहे युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि बचाया गया युवक उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला है, जो गंगा स्नान के दौरान अचानक तेज धारा की चपेट में आ गया था। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़ें : सम्राट चौधरी हाय-हाय, अनपढ़ मुख्यमंत्री हाय-हाय! जब CM के सामने ही लगने लगे नारे, फिर जो हुआ… देखें VIDEO

रेस्क्यू का वीडियो वायरल, लोगों ने की जवान की तारीफ

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, केवल चिन्हित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा मानसून के दौरान तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। जिन्हें तैरना नहीं आता, वे गहरे पानी में न जाएं और बच्चों व बुजुर्गों को कभी अकेला न छोड़ें।

घाटों की सीढ़ियां अक्सर फिसलन भरी होती हैं, इसलिए उतरते-चढ़ते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। प्रशासन ने यह भी कहा है कि गंगा स्नान के दौरान SDRF और पुलिस द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Haridwar kanwar yatra sdrf jawan saves kanwariya from ganga at kangra ghat viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 03:03 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.